विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्‍या कर रहा था यह शख्‍स कि वॉशिंग मशीन में ही फंस गया सिर

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 02:32 PM (IST)

वह मशीन का ड्रम सुधार रहा था और सही तरह से देखने के लिए उसने सिर मशीन में डाला लेकिन उसे निकाल नहीं पाया।

News Article Hero Image

चीन में एक शख्स का सिर वॉशिंग मशीन में फंस गया। बहुत कोशिश करने के बाद भी वह अपने सिर को निकाल ही नहीं पा रहा था।

जब उसके एक दोस्त ने अपने उसे इस हालत में देखा तो उसने साबुन लगाकर भी उसे इससे आजाद करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। जब उसके दोस्त ने भी हाथ खड़े कर दिए तब बचाव दल को बुलाया गया।

दरअसल ये शख्स मशीन का ड्रम सुधार रहा था और सही तरह से देखने के लिए उसने सिर मशीन में डाला लेकिन उसे निकाल नहीं पाया।

पढ़ें- इस महिला को पिछले 21 सालों से दिख रहे हैं 'भूत', जानिए सच है या फसाना

पढ़ें- जितना पॉर्न देखोगे उतना ही धार्मिक बनोगे, ये हम नहीं रिसर्च कह रही है

फायरब्रिगेड के छह कर्मचारियों ने 40 मिनट भरसक कोशिश कर आखिरकार उसे उस मशीन से आजाद कराया। इस प्रक्रिया में उस व्यक्ति को सिर पर छोटे-मोटे कट्स लगे हैं।

यह शख्स अभी तक सदमे में हैं और समझ नहीं पाया कि उसके साथ क्या हो गया। वे कहते हैं 'मैंने मशीन के अंदर आसानी से सिर डाल लिया था इसलिए मुझे अभी तक समझ नहीं आया कि सिर फंस कैसे गया।'

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें