Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्‍चों की बंदूक से लूट लिया बैंक, वायरल हुआ वीडियो

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2016 03:21 PM (IST)

    मजेदार बात तो यह है कि इस बैंक डकैत ने बच्‍चे के खेलने वाली बंदूक से बैंक लूटने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बैंक लूटने की खबरें आपने काफी सुनी होगी लेकिन इस खबर को पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। एक लूटेरे ने बैंक डकैती की योजना बनाई और अकेले बैंक लूटने पहुंच गया। लेकिन मजेदार बात तो यह है कि इस बैंक डकैत ने बच्चे के खेलने वाली बंदूक से बैंक लूटने का प्रयास किया। यानी जिस बंदूक को वह अपने साथ ले गया था वह महज एक खिलौना थी।

    यह वीडियो मध्य चीन के हुबई स्थित एक बैंक का है। हालांकि डकैती के बाद बैंक डकैत को पांच मिनट के अंदर ही पकड़ लिया गया।

    पढ़ें- सरप्राइज के चक्कर में आ गए, ये हुआ लोगों का हाल

    बैंक के सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज में यह शख्स बैंक में प्रवेश करता नजर आता है। वह काउंटर पर जाता है और बैंक क्लर्क और एक कस्टमर को बंदूक से धमकाता है।

    यह घटना केवल दो मिनट तक हुई क्योंकि जैसे ही अलार्म बजा यह डकैत भाग खड़ा हुआ। उसे स्थानीय पुलिस अफसरों द्वारा बैंक से मात्र 500 मीटर दूरी पर ही पकड़ लिया गया। उसे पकड़ने के बाद पता चला कि जिस बंदूक से वह धमका रहा था वह केवल एक खिलौना थी।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें