विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरिल्ला को भी लगा मोबाइल का चस्का

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 10 Sep 2015 11:37 AM (IST)

बच्चा हो या बुजुर्ग मोबाइल ने सबको दीवाना बना रखा है। अगर मैं कहूं कि अब जानवर भी इसके दीवाने हो रहे तो आप क्या कहेंगे।

News Article Hero Image

बच्चा हो या बुजुर्ग मोबाइल ने सबको दीवाना बना रखा है। अगर मैं कहूं कि अब जानवर भी इसके दीवाने हो रहे तो आप क्या कहेंगे।

जी हां अमेरिका के लुईसविले चिडिय़ाघर में एक ऐसा ही गजब का नजारा देखने को मिला। यहां एक गोरिल्ला एक शख्स के मोबाइल फोन पर बड़ी शालीनता के साथ फोटो बदलते हुए देखता रहा। यह सारे फोटो भी गोरिल्ला के ही थे। इस शख्स ने यूट्यूब पर यह वीडियो अपलोड किया है।

सूत्रों के मुताबिक यह गोरिल्ला शीशे के बाड़े से लगातार मोबाइल पर फोटो देखता रहा। जैसे कि कोई अपने दोस्त के साथ मोबाइल पर फोटो देखता है।

इस गोरिल्ला का नाम जेलानी है। चिडिय़ाघर के कर्मचारियों के अनुसार जेलानी शांत स्वभाव का है और मोबाइल पर फोटो और वीडियो देखना पसंद करता है।

इस गोरिल्ला की दीवानी जापानी महिलायें

गोरिल्ला को लगी सिगरेट की लत