विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मेहमानों पर थूककर किया जाता है स्वागत

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 18 Jun 2015 11:32 AM (IST)

आमतौर पर घर आये मेहमान का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से किया जाता है। नये-नये पकवान बनाये जाते हैं। जिससे मेहमान को अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आपके घर आये और आप उसका स्वागत थूक कर करें। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही

News Article Hero Image

आमतौर पर घर आये मेहमान का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से किया जाता है। नये-नये पकवान बनाये जाते हैं। जिससे मेहमान को अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आपके घर आये और आप उसका स्वागत थूक कर करें। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं जहां कुछ ऐसी ही प्रथा है।

केन्या और तंजानिया में रहने वाली मसाई जनजाति में मेहमान का स्वागत कुछ इसी प्रकार से किया जाता हैं यह जनजाति एक दूसरे के हाथ पर थूककर अभिवादन करती हैं।

एक दूसरे से हाथ मिलाने से पहले दोनों लोग एक-दूसरे के हाथ पर थूकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन से तरीका हुआ, लेकिन मसाई समुदाय में इसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यहां नवजात बच्चे पर भी थूकने का नियम है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चे के पाप दूर हो जाते हैं।

यहां 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नही जा सकते शौचालय