Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैक डोनाल्‍ड के इस फैन ने दुनिया घूमकर जमा किए सैकड़ों बॉक्‍स

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2016 05:10 PM (GMT+05:30)

    सर्गे के पास मैकडोनाल्‍ड के 300 से अधिक बॉक्‍स हैं, जो उन्‍होंने 119 देशों की यात्रा के बाद जमा किए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    निश्िचत रूप से मैक डोनाल्ड के सैकड़ों प्रशंसक होंगे, लेकिन उम्मीद है कि कोई भी फ्रांस के रहने वाले सर्गे जाका जैसा प्रतिबद्ध नहीं होगा। वह दुनियाभर में घूम-घूमकर मैक डोनाल्ड के बर्गर बॉक्स को जमा कर रहे हैं।

    सर्गे के पास मैकडोनाल्ड के 300 से अधिक बॉक्स हैं, जो उन्होंने कई देशों की यात्रा के बाद जमा किए हैं। उनका मानना है कि अन्य देशों की संस्कृति को समझने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

    वह न सिर्फ विदेशों में जाकर स्थानीय मैकडी बर्गर खाते हैं, बल्कि उसके बॉक्स को भी जमा करते हैं। क्लाइमेट रिसर्चर का काम करने वाले 26 वर्षीय फास्ट फूड के फैन सर्गे अभी तक 119 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

    पढ़ें- इस मासूम ने बताई मां के ग्लैमरस लुक के पीछे की सच्चाई

    उन्होंने बताया कि फ्रांस या स्विटजरलैंड में स्थानीय चीज के साथ हैंमबर्गर मिलता है। वहीं, इंडिया में गाय को पवित्र माना जाता है, इसलिए बीफ की जगह वेजिटेरियन या चिकन बर्गर पर मैकडोनाल्ड ज्यादा ध्यान देता है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें