विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए करोड़पति मुर्गी से जिसके पास हैं लग्जरी गाड़ियां और सोने का बिस्तर

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 07 Sep 2016 12:36 PM (IST)

किस्मत मेहरबान तो...पहलवान मतलब समझ ही गए होंगे। अब इस मुर्गी की किस्मत देखिए कि ये करोड़पति बन गई, इसके पास लग्जरी गांड़ियों से लेकर सभी सुख सुविधाएं हैं, जानिए कैसे बनी ये....

News Article Hero Image

आपने अक्षय कुमार की फिल्म एंटरटेनमेंट तो देखी ही होगी। उसमें एक कुत्ता मिलेनियर होता है। ऐसा ही कुछ इस मामले में भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां कुत्ते की जगह मुर्गी है। किस्मत सिर्फ इंसानों पर ही मेहरबान होती हो ऐसा नहीं है। कभी-कभी जानवरों पर भी हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी मुर्गी से मिलवाने जा रहे हैं जिसके पास करोड़ों की दौलत है।

जी नहीं यह मुर्गी सोने के अंडे नहीं देती, बल्कि यह खुद सोने के बिस्तर पर सोती है। इस मुर्गी के पास नौकर चाकर से लेकर बड़ी बड़ी गाडिय़ां तक हैं। यही नहीं इस मुर्गी के पास खुद के सिक्युरिटी गार्ड और शेफ भी हैं। इस मुर्गी का नाम गीगू है।

पढ़ें- इस शख्स में है ऐसा खून जो किसी से नहीं मिलता, डॉक्टर्स हैं हैरान

गीगू के पास एक करोड़ डॉलर यानी कि करीब 66 करोड़ 95 लाख रुपए की संपत्ति है। बंगला, गाड़ी, नौकरी और शानदार खाना खाने वाली गीगू को ये संपत्ति उसके मालिक से विरासत में मिली है। इस मुर्गी के दोनों मालिकों की मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति गीगू के नाम कर दी गई। गीगू के बाद ये संपत्ति उसके चूजों को मिल जाएगी।

दरअसल, ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल, जो कि इस मुर्गी के मालिक थे, निसंतान थे। पत्नी की मृत्यु के कुछ समय बाद ही उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके पास अकूत दौलत थी। मरने के पहले उन्होंने उसमें से ज्यादातर संपत्ति चैरिटी के लिए दान कर दी थी।

लेकिन 15 मिलियन डॉलर उन्होंने मुर्गी के नाम कर दिए थे ताकि उनके जाने के बाद उसे किसी तरह की कोई तकलीफ न हो। और इस तरह गीगू नामक यह मुर्गी दुनिया की सबसे अमीर मुर्गी बन गई।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें