विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं मिले हो तो मिल लो...असली हल्क से, यकीन नहीं आता तो देख भी लो

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 16 Jun 2016 11:15 PM (IST)

आपने हल्क के बारे में बहुत सुना होगा लेकिन कभी ये नहीं सोचा होगा कि उसके जैसा दिखने वाला इंसान इस धरती पर भी हो सकता है, जी हां हम सच कह रहे हैं, यकीन नहीं तो पढ़ें और देख भी लें।

News Article Hero Image

ग्रीक गॉड हर्क्युलिस का नाम सुना है? जो अपनी बॉडी और पावर के लिए जाने जाते हैं। हॉलीवुड की फिल्मों के सुपर हीरोज को तो खूब देखा होगा। उनमें से हल्क से वाखिफ हैं? उसकी बॉडी तो देखी ही होगी?

इन्हें देख कर आप भी सोचतें होंगे की ऐसा शख्स असलियत में थोड़े न होता होगा…लेकिन ऐसा एक शख्स है। मिडल ईस्ट की ओर नजर दौड़ाएंगे तो आपको यह ईरानी हल्क मिल ही जाएगा। इस पर्शियन हर्क्युलिस को देख कर आप भी दंग रह जाएंगे।

पढ़ें- नहीं पता होगा: भारत में तीन ब्लेड वाले तो विदेशों में चार ब्लेड वाले पंखे क्यों होते हैं इस्तेमाल?

पढ़ें- बार रे बाप! यहां लोग एक-दूसरे की बीवियों को ही चोरी कर लेते हैं, जानिए फिर क्या होता है?

मिलिए ईरानी पावर लिफ्टर सजाद गरीबी से…जो अपने आप में किसी पहाड़ से कम नहीं!! इससे बड़ा इंसान शायद ही आपको कोई मिले।

खूब सारी वेटलिफ्टिंग के बाद भी आपकी गर्दन नजर आए, मतलब आप इसे सही से नहीं कर रहे। कभी वेट लिफ्टिंग की हो तो जानते होंगे। वरना सजाद गरीबी से पूछ लीजिए। भाई के आजकल ईरान और पूरे मिडलईस्ट में चर्चे-बर्चे हैं।

पढ़ें- रावण से बड़ा बुद्धिजीवी पैदा नहीं हुआ, लेकिन उसके नहीं थे 10 सिर!

पढ़ें- Shocking! एक किन्नर बन गई मां, आखिर कैसे हो गया ये चमत्कार!

24 साल के सजाद गरीबी 155 किलो के हैं। वजन नहीं अपने शेप की वजह से नाम कमा रखा है। खाते-पीते घर के हैं, खूब वर्जिश-सर्जिश करते हैं और भीमकाय हैं।

कुछ लोग सजाद को हॉलीवुड के ‘हल्क’ से भी कंपेयर करते हैं। हमें ये नहीं पता कि वो हल्क की तरह गुस्सा भी होता है या नहीं। फोटो देखकर दो सलाह जरूर जनहित में जारी करेंगे। एक, उसके डंबल-उंबल से उंगली न करना। दूसरा, मुर्गे पालते हो तो उसके आस-पास खुल्ले मत छोड़ना।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें