विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बूढ़ा होने पर भी बच्चा ही बना रहेगा ये शख्स

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Tue, 13 Oct 2015 01:07 PM (IST)

इस क्यूट से चेहरे को देखकर आप भी यही कहेंगे न कि कितना प्यारा बच्चा है। लेकिन यह कोई दस साल का बच्चा नही बल्कि 26 साल का जवान शख्स है। कोरिया के ह्योमिन शिन हाइलेंडर सिंड्रोम से पीडि़त हैं, जो किसी व्यक्ति के शारीरिक विकास की गति को धीमा

News Article Hero Image

इस क्यूट से चेहरे को देखकर आप भी यही कहेंगे न कि कितना प्यारा बच्चा है। लेकिन यह कोई दस साल का बच्चा नही बल्कि 26 साल का जवान शख्स है।

कोरिया के ह्योमिन शिन हाइलेंडर सिंड्रोम से पीडि़त हैं, जो किसी व्यक्ति के शारीरिक विकास की गति को धीमा कर देता है। शिन वो सब कुछ करते हैं जो एक किशोरावस्था का लड़का करता है। वह भी एक अच्छी लड़की से शादी करने की ख्वाहिश रखता है।

शिन की कद काठी और चेहरा देखकर कोई भी यकीन नहीं करता की वो 26 साल का किशोर है। उन्हें सभी को अपना आईडी प्रूफ दिखाना पड़ता है।

शिन का जन्म 1989 में हुआ था, लेकिन आज भी लोग उन्हें कई बार बच्चा समझ बैठते हैं। एक स्थानीय टीवी चैनल के कार्यक्रम में शिन अपने पाजामे में नाचते गाते नजर आ रहे हैं। अपनी मुलायम आवाज और गोल-मटोल गाल की वजह से वो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

लेकिन जब वो उन्हें अपनी असली उम्र बताते हैं तो वो चौंक जाती है। शिन के संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। शिन अन्य किशोरो की तरह अपनी जिंदगी बेबाकी और फैशनेबल तरीके से जीते हैं। रेड जैकेट और बेसबॉल कैप उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है।

एक टीवी प्रोग्राम में शिन ने दावा किया है कि उन्होंने अभी तक युवावस्था में प्रवेश नहीं किया है। शिन ने अपने ड्रेसअप में बदलाव किया ताकि वो ज्यादा उम्र के लगे लेकिन वो फिर भी छोटे से बच्चे ही लगते हैं। शिन की बचपन की फोटो में वो बिल्कुल नार्मल दिख रहे हैं लेकिन किशोर अवस्था तक पहुंचते-पहुंचते इस रोग से ग्रसित हो गए।