विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न दांत हैं न बाल, फिर भी बनी मॉडल

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 04 Sep 2015 11:27 AM (IST)

आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब बीमारी के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। 27 वर्षीय मेलैनी गेडॉस को एक ऐसी ही जेनेटिक बीमारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब बीमारी के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

27 वर्षीय मेलैनी गेडॉस को एक ऐसी ही जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में सिर के बालों, नाखूनों और हड्डियों का विकास रुक जाता है। इस बीमारी के कारण मेलैनी गंजी हो गयी हैं। उनके मुंह में एक भी दांत नही है। लेकिन मेलैनी के एक दोस्त ने इस बीमारी के बावजूद भी मॉडल बना दिया। मेलैनी ने न्यूयॉर्क के प्रैट इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई की है और हमेशा जिंदगी के बारे में बड़ा ही सोचा है। अब जब लोग मेलैनी से उसकी बीमारी के बारे में पूछते हैं तो वह कहती है कि मुझे चिंता नही है। जब लोग बिना पैरों के मैराथन में हिस्सा ले सकते हैं, तो मॉडलिंग क्यों नही कर सकती।