विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां आज भी आदिमानव की तरह जीवन जीते हैं लोग

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:29 AM (IST)

दक्षिण अमेरिका के इक्वेडोर के पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाली इस जनजाति के लोग आज भी वस्त्र नही पहनते। पुरुष, महिलायें और बच्चे बिना वस्त्रों के नग्न अवस्था में ही घूमते हैं।

यहां आज भी आदिमानव की तरह जीवन जीते हैं लोग
यहां आज भी आदिमानव की तरह जीवन जीते हैं लोग

समय के साथ-साथ इंसान के रहन-सहन की आदतों में परिवर्तन हो चुका है लेकिन आज भी एक ऐसी जनजाति है जो अभी भी आदिमानव का जीवन जी रही है। जी हां, आज भी हुऔरनि जनजाति के लोग पहले की तरह ही आदिमानव की तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

दक्षिण अमेरिका के इक्वेडोर के पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाली इस जनजाति के लोग आज भी वस्त्र नही पहनते। पुरुष, महिलायें और बच्चे बिना वस्त्रों के नग्न अवस्था में ही घूमते हैं। महिलाएं घर में ही रहकर खाना बनाती हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं और पुरुष आदिमानव की तरह जंगलों में घूमकर शिकार करते हैं।

इन लोगों का मुख्य भोजन मांसाहार है। इस जनजाति के अधिकतर लोग सुअर और बंदर का मांस खाना ही पसंद करते हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों ही जानवरों की हड्डियों से बने गहने पहनते हैं। इन गहनों को ये लोग बेचते भी हैं। इतना समय बीत जाने के बाद भी इन लोगों के रहन-सहन और खान-पान में कोई बदलाव नही आया है ये वाकई हैरान कर देने वाली बात है।

यह भी पढ़ें: यहां महिलाओं को नही है नहाने की इजाजत, फिर भी मानी जाती हैं सबसे खूबसूरत

यहां हर घर में पाले जाते हैं सांप, बच्चों के लिए खिलौना है कोबरा