यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आखिर क्यों इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है पंजाब का ये लड़का
लोगों का दावा है कि ये दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है। इस लड़के की लंबाई 23 इंच है और इसका वजन भी उतना है जितना छ: माह की उम्र में किसी बच्चे का होता है।

पंजाब में 21 साल का लड़का आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। हर कोई इस लड़के को देखने आ रहा है और भगवान की तरह पूज रहा है।
दरअसल इस लड़के की लंबाई आज भी उतनी ही है जितनी 6 माह की उम्र में थी। लोगों का दावा है कि ये दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है। इस लड़के की लंबाई 23 इंच है और इसका वजन भी उतना है जितना छ: माह की उम्र में किसी बच्चे का होता है।
पंजाब के इस 'रहस्यमयी' लड़के का नाम मनप्रीत सिंह है। इसके माता पिता, मनजीत कौर और जगतार सिंह, का कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। लेकिन 6 साल के बाद मनप्रीत का कद बढऩा बंद हो गया।
जगतार सिंह ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने बच्चे का किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकें। कुछ डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। लेकिन इसका इलाज काफी महंगा था जिसके चलते मनप्रीत की ये बीमारी स्थायी हो गयी।
आज इस बीमारी के कारण मनप्रीत की हालत ऐसी है कि वह ना तो चल सकता है और ना ही किसी से कुछ बात कर सकता है। हालांकि 3 साल की उम्र तक वह धीरे-धीरे चल लेता था लेकिन दिन-ओ-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई और आज वो इस हालत में आ पहुंचा है जहां घरवालों के पास मायूसी और दर्द के सिवा कुछ नहीं बचा है।
मनप्रीत की मां मनजीत कौर बताती हैं कि उनके रिश्तेदार इसे भगवान का रूप मानकर पूजा करते हैं। लोगों का कहना है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और मनप्रीत का आशीर्वाद लेते हैं। मनप्रीत के दो भाई भी हैं जो आज उनके साथ ही रहते हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।
यह भी पढ़ें:

