Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोवा में आप मस्ती करने जाते हैं लेकिन वहां पर भूतों का डेरा भी है

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 10 May 2016 05:15 PM (IST)

    गोवा की पहचान उसके खूबसूरत समुद्री किनारों के साथ-साथ एक ऐसे टूरिस्ट प्लेस के रूप में हैं, जहां पर्यटक साल के किसी भी दिन पार्टी के इरादे से आ सकते है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गोवा का नाम सुनते ही आपके मन में सिर्फ मस्ती, बीच, पब, शराब और वहां की हसीं वादियों की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। लेकिन इस गोवा में खूबसूरत नजारों के बीच गोवा में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां कोई चाह कर तो बिलकुल भी नहीं जाना चाहेगा। क्योंकि इन हसीं नजारों के पीछे छिपे हैं कुछ भूतिया राज और डरावने किस्से।

    पढ़ें- बालों को सीधा करने के लिए खर्च किए एक लाख, अब ठोका सैलून पर मुकदमा

    आज हम आपको गोवा की कुछ ऐसी जगहों से रू-ब-रू करा रहे हैं, जिनके बारे में ये कहा जाता है कि इन जगहों पर भूत-प्रेतों का साया है।

    पढ़ें- ये क्या हो गया इस लड़की को? उग आए भालू जैसे बाल

    Three Kings Church

    पढ़ें- गजब! नौ साल की बच्ची है रिपोर्टर, खुद निकालती है अखबार

    चर्च का नाम सुनते ही एक ऐसे स्थान का ख्याल आता हैं, जहां ईश्वर का वास होता है और इंसान अपनी सलामती के लिए प्रार्थना करता है। लेकिन गोवा का यह चर्च इस मामले में थोड़ा अलग है। लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने किसी अदृश्य शक्ति को महसूस किया है। ऐसा लगता है किसी ने उन्हें छुआ हो पर ये अदृश्य शक्ति कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है। ऐसा माना जाता है कि ये उन तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा है, जो अकेले शासन करना चाहते थे और लालच में आ कर एक-दूसरे को मार बैठे।

    पढ़ें- अपनी कार पर 19 लाख रुपए खर्च कर ये लड़की बनी आकर्षण का केन्द्र

    Baytakhol

    पढ़ें- डर सबको लगता है...लेकिन इसे पढ़ने के बाद आप भूत से तो क्या किसी से नहीं डरेंगे

    अकसर कहा जाता है कि रात के समय शैतानी ताकतें अपने सबाब पर होती हैं लेकिन धावली और बोरी का Baytakhol रोड एक ऐसी जगह है, जहां शैतानी रूहों का कहर दिन के उजाले में भी बदस्तूर जारी रहता है। इस रास्ते से गुजरे कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने दोपहर के समय भी यहां कुछ डरावनी घटनाओं को महसूस किया है, जैसे एक औरत का सफेद साड़ी में गाड़ी के सामने आ जाना और डरावनी सी हंसी के साथ एक ओर भाग जाना।
    इसके अलावा एक अन्य लड़की की कहानी भी लोगों को यहां आने से रोकती है, जिसकी रोने की आवाज सुन कर ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठता है।

    पढ़ें- अपने आप को मर्द कहते हो तो इस खबर के बाद शायद नहीं कहोगे...

    NH-17

    पढ़ें- देश में एक प्रदेश ऐसा भी...जहां सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खाना बनाना है जुर्म

    मुंबई-गोवा से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस रोड से गुजरते समय कभी अपने साथ मांस नहीं ले कर जाए। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बार वो NH-17 से अपनी बीवी के साथ ड्राइव करता हुआ जा रहा था। उनके साथ खाने-पीने के सामान के अलावा कुछ नॉनवेज फूड भी था।

    खबरें और भी

    अचानक उनकी कार की लाइट ऑन-ऑफ होने लगी और गाड़ी से उसका नियंत्रण खोने लगा। जैसे ही कार रुकी वो उसे देखने के लिए कार से नीचे उतर आये। इतने में ही कहीं से काला धुंआ आ कर कार में भर गया और गाड़ी के दरवाजे बंद हो गए।

    पढ़ें- अरे अरे अरे!...जरा इधर ध्यान दें लड़कियां, सेल्फी लेने से पहले पढ़ें इसे

    कार में एक उथल-पुथल सी मच गई, जब उसकी वाइफ कार देखने गई तो सारा खाना खत्म हो चुका था और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पर सबसे डरावनी बात यह थी कि उसकी पत्नी के गले पर नाखूनों के तेज निशान थे, जिनमें से खून बाहर आ रहा था।

    D'Mello's House

    पढ़ें- सेल्फी तो आपने बहुत ली होंगी लेकिन इसके बारे में ये बात नहीं जानते होंगे

    जमीन-जायदाद को ले कर भाइयों में लड़ाई होना तो बहुत आम है। पर कई बार ये लड़ाई एक हिंसक रूप ले लेती है। इसी लड़ाई का गवाह रही है Santemol का D'Mello's House। कहानियों के अनुसार जायदाद के लिए व्यक्ति ने अपने ही भाई का खून कर दिया था। पर उसके भाई की आत्मा इस घर को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी और इसी घर में रुक गई।

    आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस घर के अंदर से कांच टूटने की आवाज आती है और खिड़कियां भी अपने आप हिलती रहती है। इस घर की भयावहता को देखते हुए कोई भी इस घर को खरीदना नहीं चाहता।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें