विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्तो के साथ सोने के लिए पति को छोड़ा

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 10 Sep 2015 01:00 PM (IST)

जानवरों से लगाव होना एक आम बात है। इसी लगाव के चलते लोग घरों में जानवरों को पालते हैं। लेकिन अगर यह लगाव इतना बढ़ जाये कि हमारी निजी जिंदगी को प्रभावि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जानवरों से लगाव होना एक आम बात है। इसी लगाव के चलते लोग घरों में जानवरों को पालते हैं। लेकिन अगर यह लगाव इतना बढ़ जाये कि हमारी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगे तो जिंदगी नरक होना तय है।

बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां एक पत्नी ने अपने पालतू कुत्तों के लगाव के चलते अपने पति को ही छोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार जनवरी 2014 में वैवाहिक बंधन में बंधा यह जोड़ा आई टी सेक्टर में नौकरी करता है। शादी के एक हफ्ते बाद जब पत्नी मायके गयी तो अपने साथ दो पालतू कुत्तों को ससुराल में ही ले आयी। ये कुत्ते सारे घर में घूमते रहते थे और रात को बेडरूम में ही सोने लगे। पति को यह बात पसंद नही आयी और उसने इसका विरोध किया। लेकिन पत्नी नही मानी और उसने पति को ही बेडरूम से बाहर सोने को कहा और कुत्तों को साथ लेकर वापस अपने मायके चली गयी।

महिला का कहना है कि अब ससुराल वापस तब ही जायेगी जब कुत्तों को भी उसके साथ रहने दिया जायेगा। फिलहाल मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने मामला महिला हेल्पलाइन को भेज दिया है।

कुत्ते से हुआ प्यार, कर ली शादी

क्यों कार में ही कुत्तों संग सोती है यह महिला

इस महिला को पसंद है कुत्ते की तरह रहना