यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शेर पर सवार हो जब निकली इस दूल्हे की बारात तो देखने वाले दंग रह गये
जी हां, ये शाही बारात देखने को मिली पाकिस्तान में यहां दूल्हा शेर पर सवार होकर निकला।

घोड़ी, बग्घी, हाथी या कार पर सवार दूल्हे के बारात तो आपने बहुत देखी होगी लेकिन क्या कभी शेर पर सवार दूल्हे के बारे में सुना है। जी हां, ये शाही बारात देखने को मिली पाकिस्तान में यहां दूल्हा शेर पर सवार होकर निकला।
जी हां, ये शेर तो एकदम असली था और अपने स्वभाव के अनुसार काफी गुस्से में भी था। लेकिन करता भी क्या क्योंकि वो तो पिंजरे में बंद था।
पाकिस्तान के मुल्तान से आया ये वीडियो आजकल सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है।
शेख मोहम्मद नामक शेख की दिली ख्वाहिश थी कि वह शेर पर सवार होकर दुल्हन लेने जाए और बस फिर क्या था उनके पिता ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी।
यह भी पढ़ें:

