विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शहर को हुआ क्या कि पलक झपकते ही 20 हजार लोग पत्थर बन गए

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 01:50 PM (IST)

एक ऐसा शहर जहां पर पलक झपके ही 20 हजार लोग पत्थर में बदल गए आखिर ऐसा हुआ क्या था कि इन लोगों पर आफत आ गई। इस खबर में एक ऐसा राज है जो..

News Article Hero Image

एक ऐसा शहर जो प्रकृति के कोप के आगे कुछ ही पलों में पत्थर में बदल गया। यहां रहने वाला हर शख्स पत्थर बन गया। हम बात कर रहे हैं पॉम्पी शहर की। यह एक इटली का प्रसिद्ध शहर था। लेकिन 79 ई. में ये शहर पल भर में माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के फटने से नष्ट हो गया था।

20 हजार आबादी वाले इस शहर को ज्वालामुखी से निकलने वाले लावे ने निगल लिया। यहां रहने वाले लोग 13 से 20 फीट नीचे दब गये। लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि ये ज्वालामुखी इन इंसानों को फ्रीज करके पत्थर बना देगा।

पढ़ें- सांप के काटने का इलाज जरूर जानें, पता नहीं कब आपके काम आ जाए

पढ़ें- रोज छिपकली खाता है ये शख्स, कारण जानकर चौंक जाएंगे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्वालामुखी फटते वक्त शहर का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस (482 ° F) था, जो किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी था। यहां रहने वाले लोगों का शरीर ज्वालामुखी के लावे की वजह से पत्थर में बदल गया। इस शहर की खुदाई के बाद से लगातार पत्थर बन चुके शव बाहर आ रहे हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें