विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस छ: वर्षीय बच्चे को लोग मानते हैं भगवान करते हैं पूजा

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2016 01:10 PM (IST)

लोगों की आस्था इस बच्चे में लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन लोग प्रांशु के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं।

News Article Hero Image

पंजाब के जालंधर में एक छ: वर्षीय बच्चे को लोग भगवान गणेश के रूप में पूजते हैं। केवल यहां के ग्रामीण ही नही बल्कि स्कूल के शिक्षक भी उसे भगवान का अवतार मानते हैं और उसकेसामने अपना शीश झुकाते हैं।दरअसल, प्रांशु नाम के इस बच्चे का शारिरिक विकास ठीक से नही हो पाया है। डेलीमेल के अनुसार इस बच्चे का सिर काफी बड़ा और आंखें काफी छोटी हैं। ये अपने पैरों से ठीक से चल भी नही पाता है। लेकिन जन्म के बाद जब लोगों ने इसे देखा तो इसे भगवान गणेश कहने लगे और वहां के स्थानीय लोग उसकी पूजा भी करने लगे। प्रांशु के माता-पिता उसे अक्सर भगवान की वेशभूषा में तैयार कर देते हैं।

लोगों की आस्था इस बच्चे में लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन लोग प्रांशु के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं। इन लोगों का कहना है कि प्रांशु भगवान गणेश का अवतार है और जिसको भी ये आशीर्वाद देता है उसकी किस्मत चमक जाती है।

वहीं, प्रांशु के पिता कमलेश का कहना है, मैं भी अन्य लोगों की ही तरह प्रांशु की पूजा करता हूं। उसका शरीर भगवान गणेश की ही तरह है। वो सभी को आशीर्वाद देता है। वो रोज स्कूल जाता है जो कोई भी उसे देखता है, फूलों से स्वागत करता है। उसके पैदा होने के बाद से ही गणेश जी से उसकी शक्ल काफी मिलती थी। उसकी आंखें भी गणेश भगवान की ही तरह है वो बड़े सिर के साथ पैदा हुआ था और अब उसके सिर का आकार और बढ़ रहा है।