विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्विच दबाओ मन चाहा कमरा पाओ

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:08 AM (IST)

ब्रिटिश आर्किटेक्ट जॉर्ज क्लार्क और डिजाइनर विलियम हार्डल ने वॉशिंग मशीन की तरह दिखने वाला ऐसा घर तैयार किया है, जिसमें एक कमरे में चार कमरे समाए हैं।

स्विच दबाओ मन चाहा कमरा पाओ
स्विच दबाओ मन चाहा कमरा पाओ

इसे ऐसे ही नहीं, भविष्य का घर कहा जा रहा है। कम होते स्पेस में लोगों को उनका मनचाहा घर मुहैया कराने की इस तकनीक को दुनिया भर में सराहना मिल रही है। ब्रिटिश आर्किटेक्ट जॉर्ज क्लार्क और डिजाइनर विलियम हार्डल ने वॉशिंग मशीन की तरह दिखने वाला ऐसा घर तैयार किया है, जिसमें एक कमरे में चार कमरे समाए हैं। दरअसल, इस घर में बेडरूम, लिविंग रूम, हॉल और किचन को अलग-अलग दीवारों के तौर पर बनाया गया है। घर में लगे इलेक्ट्रिक स्विच को दबाने पर अंदर का हिस्सा 360 डिग्री घूमता है और अलग-अलग कमरों का रूप ले लेता है। इन्हें भविष्य के घरों के नजरिये से बनाया गया है, जो कम जगह में सभी जरूरतें पूरी करते है।
घर के पिछले हिस्से में चार इलेक्ट्रिक स्विच लगे हैं। इन्हें दबाने पर घर की दीवारें 360 डिग्री घूमकर चार अलग कमरों का रूप लेती हैं। अंदर की दीवारें ऐसे घूमती हैं। इस दौरान व्यक्ति दरवाजे पर खड़ा रहता है। इनके खुलने की प्रक्रिया इतनी सहज है कि व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होती है।
ऐसा है किचन
यहां चार लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं। साथ ही यह कांच की टेबल बेडरूम में टीवी और हॉल में शीशे का काम करती है।
घर के हॉल का नजारा ऐसा दिखता है। इसमें डायनिंग टेबल छत पर चली गई है। हॉल को विभिन्न कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोई सामान गिरता नहीं
इस घर के सभी कमरों में अलमारियां हैं। इनमें रखा कोई भी सामान दीवारें घूमने पर गिरता नहीं है। ऐसा इसमें इस्तेमाल किए गए शक्तिशाली चुंबकों से होता है। सामान चुंबक के जरिये स्थिर रहता है। किचन में बर्तन भी चुंबक से जुड़े रहते हैं।
खास-खास
- यह घर लकड़ी और एल्यूमीनियम से बना है लिहाजा बेहद हल्का है।
- इसमें प्रत्येक कमरे के लिए अलग-अलग रंग की एलईडी लाइट का इस्तेमाल हुआ है। इससे हर एक कमरे के हिसाब से हल्की और तेज रोशनी मुहैया होती है। 
- बाथरूम को घर के बाहरी हिस्से में बनाया गया है। यह स्थिर रहता है।
- इनकी दीवारें शक्तिशाली मोटरों के जरिये घूमती हैं।
यह भी पढ़ें: