विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की की टांगे इतनी लंबी हैं कि ये चल भी नहीं सकती

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 03 Oct 2016 04:02 PM (IST)

एक लड़की है वो इतनी लंबी है कि उसे देखने के लिए अच्छी लंबाई वाले भी गर्दन ऊंची करके देखते हैं। लेकिन ये जिंदगी इस लड़की के लिए इतनी आसान नहीं है। इसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

News Article Hero Image

ये जो लड़की आप तस्वीर में देख रहे हैं उसे देखने के लिए आपको अपनी गर्दन ऊपर उठानी होगी। वो क्या है ना कि सामान्य रूप से खड़े होकर आप उसे देख नहीं सकते। ये दुनिया की सबसे लंबी टीनएज लड़की है। Rumeysa Gelgi सिर्फ 19 साल की हैं लेकिन उन्हें देखने के लिए आपको अपनी गर्दन ऊपर करनी होगी।

तुर्की के छोटे से कस्बे Safranbolu में रहने वाली Rumeysa Gelgi दुनिया की सबसे लंबी टीनएजर हैं। Rumeysa Gelgi कहती हैं कि वो जब भी सड़क पर निकलती हैं, लोग उन्हें देखने लग जाते हैं। उनकी लंबाई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

पढ़ें- इसे कहते हैं हैंडराइटिंगः आठवीं कक्षा की छात्रा की हैंडराइटिंग देख कंप्यूटर भी रह जाए हैरान

Rumeysa Gelgi, Weaver Syndrome नाम के एक रेयर कंडिशन से जूझ रही हैं। 1997 में जब Gelgi का जन्म हुआ, उस समय तक इस कंडिशन से पीड़ित लोगों की संख्या सिर्फ 20 थी।

इस कंडिशन से जूझ रहे लोगों का कद तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही उन्हें कई दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी जूझना पड़ता है। ऐसे लोगों खासतौर पर घुटने और कोहनी में दिक्कत रहती है। Gelgi की ही तरह इस कंडिशन से जूझ रहे लोगों को चलने-फिरने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें- जानलेवाः इंटरनेट की लत लगी तो मां ने भेजा रिहेब सेंटर लेकिन लड़की ने ले ली मां की जान

Gelgi बताती हैं कि जब वो पांच-छह साल की थीं तभी उन्हें उनकी इस बीमारी के बारे में पता चल गया था। वो अपने साथ के दूसरे बच्चों से बिल्कुल अलग नजर आती थीं। इसके अलावा Gelgi को scoliosis भी है। जिसकी वजह से उनकी स्पाइन सीधी नहीं है। साथ ही उनकी स्पाइन काफी कमजोर भी है।

इस रेयर कंडिशन की वजह से Gelgi की टांगे उनके शरीर का वजन नहीं उठा पातीं जिसकी वजह से वो पूरी तरह अपने माता-पिता पर निर्भर हैं।

पढ़ें- यहां लोग मकबरे पर जूते और चप्पल मारकर मांगते हैं दुआ

Gelgi की मां बताती हैं कि उन्हें डॉक्टरों ने बच्ची के जन्म के समय ही बता दिया था कि वो नॉर्मल नहीं हैं। Gelgi छठे महीने में जन्मीं एक प्रीमैच्योर बच्ची थीं लेकिन बावजूद इसके उनका कद कम नहीं था।

Gelgi बताती हैं कि उनके लिए लाइफ इतनी आसान नहीं है लेकिन वो फिर भी खुश हैं। साल 2014 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। जिसके साथ ही उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली और आज लोग उन्हें दुनिया की सबसे लंबी टीनएज के तौर पर जानते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें