विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनजाना-अनजानी: पहले पति-पत्नी और अब बन गए भाई-बहन

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 08:42 AM (IST)

ये एक अजब ही कहानी है...पहले ये लोग प्यार में ऐसे डूबे की शादी करके पति पत्नी बन गए लेकिन बाद में ये लोग भाई-बहन बन गए। अजीब सा रिश्ता है इन दो लोगों का आप भी समझिए इनके रिश्ते को।

News Article Hero Image

असल जिन्दगी की यह ऐसी कहानी है जिस पर फिल्म बन सकती है। इसमें प्यार, रोमांच, सस्पेंस, धोखा, ब्रेकअप, पुलिस सब कुछ है। बात है अहमदाबाद की। यहां रहने वाले एक लड़का-लड़की में प्यार हुआ। प्रेमी जोड़े ने बिना घर में बताए चुपके से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीनों बाद एक ऐसा राज खुला जिसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए।

हुआ ये कि लड़की ने जिस लड़के से शादी रचाई थी वह उसका भाई निकला। सच सामने आने पर लड़़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ दिए। परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा कर इंसाफ माँगा है।

पढ़ें- इस महिला को नौकरी मिली तो इसने जो जश्न मनाया उसके चर्चे आम हो गए

इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक शादी में हुई। लड़का-लड़की वहीँ मिले। बातचीत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और बातें प्यार में बदल गईं। मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोस्तों से बात की। गांधीनगर के बाहर चुपचाप दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी कर ली। इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया।

पढ़ें- बिजली नहीं कोई टेंशन नहीं...इस जुगाड़ बल्ब से आपका घर हो जाएगा रोशन

इसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर रहने लगे। जब-तब मिलते रहते। कई महीने गुजर गए। एक दिन फैमिली फंक्शन में दोनों की फिर से मुलाकात हो गई। वहीं रिश्तेदारों से लड़की को पता चला कि उसका पति उसका फर्स्ट कज़न है तो उसके होश उड़ गए। इस खुलासे से चौंके कपल ने फंक्शन में तो चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ लिए।


सच सामने आने के बाद लड़की अब तलाक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती कि बाकी की जिंदगी भी वह रिश्ते में भाई के साथ गुजारे। इसके लिए उसने पुलिस से संपर्क साधा है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें