विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नोट से ही मालामाल हो गया ये लड़का

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 02 Dec 2016 01:04 PM (IST)

सैन फ्रांसिस्कों में रहने वाले इस लड़के पर किस्मत इतनी मेहरबान हो गयी किसिर्फ एक नोट ने ही उसे रातोंरात करोड़पति बना दिया।

News Article Hero Image

सैन फ्रांसिस्कों। इन दिनों हर व्यक्ति नोट की बात कर रहा है। नोट पाने के लिये लोग घंटों से कतार में खड़े हैं। लेकिन सैन फ्रांसिस्कों में रहने वाले इस लड़के पर किस्मत इतनी मेहरबान हो गयी कि सिर्फ एक नोट ने ही उसे रातोंरात करोड़पति बना दिया।

सैन फ्रांसिस्कों में एक बार टेंडर का काम करने वाले ह्यूबर्ट टैंग को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 20 डॉलर का नोट रास्ते पर मिला। टैंग ने नोट उठाकर अपने जेब में रख लिया। इसके बाद टैंग नोट लेकर लॉटरी सेंटर पहुंचा। उसने 20 डॉलर में 2 लॉटरी टिकट खरीदी।

लॉटरी की टिकट लेकर वह अपने दोस्त के घर पहुंच गया। वहां दोनों ने मिलकर लॉटरी स्क्रैच किया। टिकट स्कै्रच करते ही दोनों की आंखें फटी की फटी रह गई। टिकट पर 10 लाख अमरीकी डॉलर का ईनाम था। टैंग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उसने फौरन कंपनी में जाकर उसे जमा कराया और रातों-रात करोड़पति बन गया। टैंग ने अपने इस अनुभव को टीवी चैनल के साथ शेयर किया। आपको बता दें कि टैंग को मिलने वाली रकम लॉटरी कंपनी द्वारा दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम थी।

READ: दो मिनट की बात से बने 320 करोड़ के मालिक

भिखारियों का बैंक बैलेंस जान, हो जाएंगे आप हैरान