विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने शरीर के खून को जोंकों से घंटों चुसवाती है ये महिला, जानिए क्यों?

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 05 Jul 2016 11:36 AM (IST)

जोंक एक ऐसी चीज जिससे हम बचना चाहते हैं लेकिन एक महिला है जो जोंक को अपने शरीर पर घंटों चिपकाए रहती है क्योंकि...

News Article Hero Image

आपने वजन कम करने के कई तरीकों के बारे में सुना होगा। कोई व्यायाम करके अपना वजन कम करने की कोशिश करते है तो कोई डाइटिंग करके लेकिन लंदन की एक महिला का वजन घटाने का तरीका जान आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। यह महिला अपना वजन कम करने के लिए जोंकों से घंटों अपना खून चुसवाती हैं।


लंदन निवासी इस महिला का नाम है एलेक्स बोगातिरिवो। एलेक्स अपनी पालतू जोंकों को शरीर पर घंटो तक चिपकाए रहती है। एलेक्स का दावा है कि उसने जोंकों से खून चुसवाकर अपना 57 किलो वजन कम कर लिया है। इतना ही नहीं वह अपने चेहरे पर भी जोंकों को अपने चेहरे पर भी चिपकाए रखती है।

पढ़ें- नहीं सुलझ पाया कुंड का राज, ताली बजाने से आता है गर्म पानी

एलेक्स का कहना है कि इससे चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है और चेहरा जवानों की तरह दिखने लगता है। सिर्फ यही नहीं एलेक्स इन जोंकों का प्रयोग खुद के मुंह में भी करती है।

एलेक्स का कहना है कि ऐसा करने से दांत मजबूत होते हैं। एलेक्स कहती है कि ऐसा करने से मुझे एक नई जिंदगी मिल गई है। ऐलेक्स का कहना है कि जोंकों से खून इसलिए चुसवाती है ताकि उनके शरीर से विषैले तत्व निकल जाएं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें