विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाम में फंसी दुल्हन तो ऐसे रचाई शादी

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 08 Aug 2015 12:19 PM (IST)

चीन में एक जोड़े की शादी तब यादगार बन गई, जब दुल्हन ट्रैफिक जाम में फंस गयी। जब टै्रफिक जाम के कारण शादी खतरे में पड़ी तो शादी की रस्में निभाने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चीन में एक जोड़े की शादी तब यादगार बन गई, जब दुल्हन ट्रैफिक जाम में फंस गयी। जब ट्रैफिक जाम के कारण शादी खतरे में पड़ी तो शादी की रस्में निभाने के लिए एक नायाब तरीका खोजा गया।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जोड़े ने रेडियो की मदद से शादी की रस्में पूरी की।

हुआ यूं कि शादी के लिए जा रही दुल्हन भारी ट्रैफिक जाम में फंस गई। जब उसे पता चला कि जाम बहुत लंबा है तो उसके होश उड़ गए। जेजियांग प्रांत के सीशी की रहने वाली यान को शादी के लिए 300 किलोमीटर दूर योंगकांग जाना था। उधर, दूल्हे मियां परेशान हुए जा रहे थे और ट्रैफिक अपडेट के लिए बार-बार ट्रैफिक रेडियो की हॉट लाइन पर कॉल कर रहे थे।

जब शादी की रस्में निभाने का समय नजदीक आया तो दोनों ने रेडियो के जरिये शादी की और दोनों ने एक-दूसरे के लिए कबूल है बोल दिया। इस जोड़े की शादी चीनी मीडिया में काफी छाई रही।