विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे मोटी दुल्हन, एक हफ्ते में खाती है....

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Wed, 04 Nov 2015 11:02 AM (IST)

अमेरिका में रहने वाली 32 वर्षीय सुजैन दुनिया की सबसे मोटी दुल्हन बनी है। सुजैन का वजन 730 किग्रा. है। सुजैन अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित है। वहीं उनके करीबियों का कहना है कि सुजैन को दुल्हन के जोड़े में तैयार करना भी कोई आसान काम नही था।

News Article Hero Image

अमेरिका में रहने वाली 32 वर्षीय सुजैन दुनिया की सबसे मोटी दुल्हन बनी है। सुजैन का वजन 730 किग्रा. है। सुजैन अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित है। वहीं उनके करीबियों का कहना है कि सुजैन को दुल्हन के जोड़े में तैयार करना भी कोई आसान काम नही था। उन्हें तैयार करने वालों को तो पसीने ही छूट गये।

सुजैन एक सिंगल मदर हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनकी देखभाल वह अकेले ही करती हैं। सुजैन एक हफ्ते में इतना खाती है जितना एक परिवार कई हफ्तों तक खाता होगा। वह हफ्ते में एक बार छह बड़ी ट्रालियां भरकर खाने का सामान लाती है।

सुजैन एक सुपरसाइज मॉडल भी है। वह कहती है कि पहले उसे अपने मोटापे को देखकर शर्म आती थी, लेकिन अब वह अपने शरीर से प्यार करती है। वह नियमित रूप से व्यायाम भी करती है। मर्द उन्हें काफी पसंद करते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि सुजैन को अभी कोई दिक्कत नहीं है।

435 किलो वजनी दुनिया का सबसे मोटा व्यक्ति अब घटाएगा वजन

अनोखी जोड़ी: 6 फुट का दूल्हा, 2 फुट की दुल्हन

कुछ ऐसा हुआ कि शादी के जोड़े में अस्पताल पहुंची दुल्हन