विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हेल के पेट में जाकर भी जिंदा बचा मछुवारा

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 08 Apr 2016 04:25 PM (IST)

मछुवारे ने दावा किया है कि उसे तीन दिन पहले एक व्हेल ने निगल लिया था लेकिन वह व्हेल के पेट से सुरक्षित बाहर आ गया।

News Article Hero Image

एक कहावत है जाको राखें सांईया मार सके न कोय। स्पेन में रहने वाले एक मछुवारे पर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। मछुवारे ने दावा किया है कि उसे तीन दिन पहले एक व्हेल ने निगल लिया था लेकिन वह व्हेल के पेट से सुरक्षित बाहर आ गया।

दरअसल ये मछुवारा समुद्र आयी तेज लहर में फंस गया था उसी दौरान एक व्हेल उसे निगल गयी और वह व्हेल के पेट में चला गया। वह तीन दिन और रात व्हेल के पेट में रहा। मछुवारा व्हेल के पेट में तीन दिन तक मछली खाकर जिंदा रहा। मछुवारे को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड ने तीन दिनों तक सर्च अभियान भी चलाया। चौथे दिन मछुवारा खुद ही समुद्र तट पर आ गया। मुछवारे का कहना था कि व्हेल ने उसे खुद ही मुंह से उगल कर बाहर कर दिया।

उम्र 82 वर्ष, रोज दो बार चढ़ती है पहाड़

समंदर की गहराई में तैरेगा यह होटल