यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घोड़े को मानती थी बेस्ट फ्रेंड लेकिन उसे ही पकाकर खा गई ये महिला
24 वर्षीय हेलेना ने बताया कि मैंने अपनी मां से कहा कि अगर मैं एक ऐसे जानवर को नही खास सकती जिसने अच्छी जिंदगी जी है, तो मैं आगे से मीट खाना ही छोड़ दूंगी।

स्वीडन में रहने वाली एक महिला जॉकी हेलेना स्टाल अपने एक फैसले को लेकर विवादों में घिर गयी हैं। हेलेना जिस घोड़े को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थी उसे ही पकाकर खा गई। हेलेना का ये घोड़ा एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। 24 वर्षीय हेलेना ने बताया कि मैंने अपनी मां से कहा कि अगर मैं एक ऐसे जानवर को नही खास सकती जिसने अच्छी जिंदगी जी है, तो मैं आगे से मीट खाना ही छोड़ दूंगी।
इस घोड़े का नाम इफी मैंट था। इस घोड़े के मरने के बाद हेलेना ने उसे दफनाने के बजाए उसका मीट पकाया और अपने दोस्तों को भी खिलाया। हेलेना ने अपने इस फैसले को फेसबुक पर भी साझा किया। उसने कहा कि मैं उसे खा गई और यही काम तो कीड़े भी करते हैं। इसके बाद, वे आलोचनाओं का शिकार हो गईं। लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वे इसी तरह अपनी दादी को भी मरने के बाद खा जाएंगी। हालांकि, हेलेना ने कहा कि मुझे जो सही लगा मैंने वही किया।
इसके बाद कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कईयों ने ऐसे घृणित काम के लिए भला बुरा भी कहा। सूत्रों के मुताबिक इस घोड़े से 154 किलो मीट निकला, जिसे उसने छह माह तक खाया।

