यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मालिक की मौत पर गमगीन हुआ घोड़ा देखने वालों कि हुई आंखें नम
वागनर के एक मित्र का कहना था कि जिस तरह से घोड़े ने अपने मालिक के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की वह भावुक कर देने वाला क्षण था, जिसे देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।

आमतौर जब हम किसी जानवर को अपने घर में पालते हैं तो हम उससे भी एक वैसा ही जुड़ाव महसूस करते हैं जैसा कि अपने पारिवारिक सदस्यों से। लेकिन जब एक जानवर ने अपने मालिक के प्रति प्यार दिखाया तो उस क्षण को देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
भावुक कर देने वाली ये घटना है ब्राजील की यहां अभी पिछले दिनों 34 वर्षीय वागनर डे लीमा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जब उनके परिजन उन्हें दफनाने ले जा रहे थे तो ठीक उसी समय उनका चहेता घोड़ा वहां आ गया सेरेनो नाम के इस घोड़े ने ताबूत पर सिर रखा और जोर से हिनहिनाने लगा। ये दृश्य देखकर वागनर के परिवार वाले और अंतिम संस्कार में आए लोग भावुक हो उठे। वागनर के एक मित्र का कहना था कि जिस तरह से घोड़े ने अपने मालिक के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की वह भावुक कर देने वाला क्षण था, जिसे देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।
वागनर के भाई ने बताया कि सेरेनो वागनर के बहुत करीब था। इसीलिए वह घोड़े को भाई के अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया था। उन्होंने बताया कि घोड़े को पता था कि वह अब अपने मालिक को कभी भी नहीं देख पाएगा।
