विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीबों के लिये यहां लगता है दुल्हनों का बाजार

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 06 Dec 2016 01:28 PM (IST)

बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक स्थान पर हर तीन वर्षो में दुल्हनों का बाजार सजता है।

News Article Hero Image

बुल्गारिया। क्या इस आधुनिक समाज में आप सोच सकते हैं कि दुल्हनें भी बाजार में खरीदने से मिल जाएंगी। जी हां, कुछ ऐसा ही होता है बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक स्थान पर। यहां हर तीन वर्षो में दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां आकर शादी का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की दुल्हन खरीद सकता है।

डेली मेल के अनुसार इस मेले का आयोजन आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिये किया जाता है। ये वो निर्धन वर्ग होता है जो शादी का खर्च उठाने में असमर्थ होता है। अभी तक यहां इस पर रोक के लिये कोई कानून भी नही बना है।

इस मेले में शादी योग्य लड़कियों को दुल्हन की तरह सजाकर बाजार में लाया जाता है। लड़का अपनी पसंद के अनुसार दुल्हन का चुनाव करता है। लड़के के साथ उसके परिवार के सदस्य भी आते हैं और दुल्हन पसंद आने पर दुल्हन के परिवार वालों को उसकी तय रकम दे देते हैं।

ये बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है इसमें इस समुदाय से बाहर का कोई व्यक्ति दुल्हन नही खरीद सकता। यहां इस नियम का सख्ती से पालन किया जाता है कि दुल्हन को खरीदने के बाद उसे पत्नी का दर्जा दिया जाये।

READ: तलाक हुआ तो फ्री में होगी दूसरी शादी

इस शाही शादी में दूल्हा ही नही बाराती भी हुए मालामाल