Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीन दिन के लिए किया प्रेमी से विवाह

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jul 2015 02:51 PM (IST)

    कहा तो यही जाता है कि मुसीबत के समय अपने भी पराये हो जाते हैं। लेकिन बर्र्मिंघम में रहने वाली इस 16 साल की लड़की ने प्रेमी से किया अपना वादा पूरा किया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कहा तो यही जाता है कि मुसीबत के समय अपने भी पराये हो जाते हैं। लेकिन बर्र्मिंघम में रहने वाली इस 16 साल की लड़की ने प्रेमी से किया अपना वादा पूरा किया और शादी रचायी।

    लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। इस लड़की का प्रेमी लेकिमिया बीमारी से पीडि़त था और डॉक्टरों के अनुसार वह सिर्फ एक हफ्ता ही जिंदा रह पाएगा। यह सब जानते हुए भी इस 16 वर्षीय लड़की एमी ने अपने प्रेमी ओमार की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उससे शादी रचायी। इस शादी की सभी रस्में अस्पताल में ही निभायी गयी। बेहद दुख की बात यही रही कि शादी के तीसरे दिन ही ओमार की मौत हो गयी।

    ओमार की मौत के बाद एमी का कहना है कि मुझे खुशी है कि मैंने अपने प्रेमी की अंतिम इच्छा पूरी की। उसके साथ शादी की सारी मीठी यादें जीवन भर मेरे मन में रहेंगी। एमी दुख जताते हुए कहती हैं कि काश वो थोड़े दिन और मेरे साथ रह पाता।

    यहां कुत्ते से रचाया जाता है बच्चों का विवाह