Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    71 साल की दादी की बिंदास लाइफ, 200 युवाओं संग कर चुकी है डेटिंग

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 16 Apr 2016 10:37 AM (IST)

    71 वर्षीय मार्गरेट कॉलिन्स को तो देखिये जो इस उम्र में भी इतनी बिंदास हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी 200 लोगों के साथ डेट पर जा चुकी हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    60 वर्ष की उम्र तक पहुंचकर लोग थक जाते हैं और घर में ही रहकर आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन 71 वर्षीय मार्गरेट कॉलिन्स को तो देखिये जो इस उम्र में भी इतनी बिंदास हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी 200 लोगों के साथ डेट पर जा चुकी हैं। डेट के साथ-साथ वह पार्टियों में जाती हैं और पोल डांस भी करती हैं।

    डेलीमेल के अनुसार मार्गरेट कॉलिन्स ब्रिटेन के न्यूकैसल में रहती है। उन्होंने 2 शादियां की थी। फिलहाल मार्गरेट के 3 बेटियां, पांच पोते और दो पड़पोते भी हैं। मार्गरेट ने शादी के बाद 20 साल तक अपने बच्चों की परवरिश की। वो पार्ट टाइम जॉब भी करती थी। मार्गरेट ने अपना बिजनेस भी शुरु किया और 68 की उम्र तक अपनी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर भी रही। अब रिटायरमेंट के बाद के समय को मार्गरेट इंज्वॉय करना चाहती है।

    मार्गरेट अब तक 200 युवाओं के साथ डेट पर जा चुकी है उनका कहना है कि युवाओं के साथ रहकर वह भी खुद को युवा महसूस करती है और वह फिर से शादी भी करना चाहती है।

    87 की उम्र में भी जीती हैं रंगीन जिंदगी