विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की की आंखों से निकलते हैं लकड़ी और तांबे के टुकड़े

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 03:28 PM (IST)

आपने लोगों को तरह तरह की बीमारियों से परेशान होते देखा होगा। पर आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमय बीमारी के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

News Article Hero Image

आपने लोगों को तरह तरह की बीमारियों से परेशान होते देखा होगा। पर आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमय बीमारी के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय की जहां सलौना पंचायत के खड़गचक निवासी विजय महतो की 13 वर्षीय पुत्री मीरा एक अद्भुत बीमारी का शिकार हुई है।

मीरा की आंखों से लकड़ी और तांबे के टुकड़े निकल रहे हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार कुदरत के इस अजीब कहर से खौफ में है। इलाज करवा कर थक चुके परिजन खुद को बेबस मान रहे हैं। इस अद्भुत घटना को खुली आंख से देखने की खातिर लोगों की लंबी कतार विजय महतो के घर पर लगी है।

पढ़ें- 'लाल शहद' इसके आगे शराब का नशा भी कुछ नहीं, दुनिया भर में है इसकी डिमांड

पीड़ित लड़की मीरा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अचानक उसकी आंख में दर्द शुरू हुआ। आसपास के डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवाइयां ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर अचानक आंख से कभी अगरबत्ती का लकड़ी, माचिस का काटी, नाख़ून, धूप की लकड़ी, तांबे का तार, नीम की लकड़ी का टुकड़ा आदि निकलने लगा।

यह सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है। बच्ची के पिता विजय महतो ने बताया कि इलाज के अलावा झाड़-फूंक करवाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ लोग इसे बीमारी तो कुछ इसे दैविक प्रकोप मान रहे हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें