विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 06 Apr 2017 09:09 AM (IST)

ऐसा गांव है जहां अकबर की पूजा होती है। यहां कि विचित्र परंपराओं के कारण यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना
इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के गांव मलाणा में अगर आपने किसी भी चीज को छू लिया तो आपको 1000 रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ेगा।

यह इकलौता ऐसा गांव है जहां अकबर की पूजा होती है। यहां कि विचित्र परंपराओं के कारण यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां अगर आप दुकान से कुछ सामान लेना चाहते हैं तो दुकानदार अपने हाथ से न तो आपको सामान देगा और न ही आप उसे अपने हाथ से पैसे दे सकते हैं, इसके लिए आपको दुकान के काउंटर पर पैसे रखने होंगे और दुकानदार भी काउंटर पर ही सामान रख देगा।

सूत्रों के अनुसार दो हजार वर्ष पुरानी विश्व की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्था यहां आज भी कायम है। यहां के मूल निवासी खुद को सिकंदर की सेना के वंशज मानते हैं। यहां कि भाषा में कुछ शब्द ग्रीक के भी हैं। इसलिये यहां के रीति-रिवाज भी अलग हैं। यहां हर जगह बोर्ड में लिखा हुआ है कि इस गांव में किसी भी चीज को छूना मना है। किसी भी चीज को छूने पर आपसे 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अगर आप भी हिमाचल की सुंदर वादियों का मजा लेना चाहते हो तो इस अनोखे गांव में जाना न भूलना और साथ में ये भी कि यहां कुछ भी छूना मना है।

यह भी पढ़ें:

ये है हवा में लटकते बिस्तर वाला अनोखा घर


बच्चा है या स्पाइडरमैन!