विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हद हो गई...इस पिद्दी से घर की कीमत है 2 करोड़ रुपये

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 05 Aug 2016 03:07 PM (IST)

कहने को तो है दुनिया का सबसे छोटा घर लेकिन इसकी कीमत है करोड़ों में...कायदे के मुताबिक जितनी बड़ी चीज उतनी ही ऊंची कीमत लेकिन यहां तो सब उल्टा-पुल्टा है भाई।

News Article Hero Image

अपने सपनों के घर को लेकर लोग कई ख्वाब सजोंते हैं। एक बड़ा सा बंगला, बड़े-बड़े रूम, किचन, बाथरूम और घर के आने लॉन। लेकिन अगर ये सब सुविधाएं आपको एक ही रूम में मिले तो? जी हां, एक ही रूम में किचन, बेडरूम, ड्राइंग रूम, छोटा सा बाथरूम और एक हाथ भर का लॉन।

ब्रिटेन के इस घर को दुनिया का सबसे छोटा घर माना गया है। लेकिन इस बित्ते भर के घर का दाम सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएं या आपके पैरों तले जमीं खिसक जाए। इस घर के मालिक ने अपने एड में इस घर की कीमत 275,000 ब्रिटिश पाउंड बताया है। जी हां, यानि की 2 करोड़ से भी ज्यादा में यह घर आपका होगा।

पढ़ें- क्या बात है...इससे ज्यादा विकसित गांव नहीं मिलेगा, यहां तो किसान की कमाई 80 लाख रुपये है!

नार्थ लंदन में बना घर महज 188 स्वाअर फीट में बनाया गया है और इसकी ऊंचाई 10 फीट है। इस घर के बाहर का नजारा आपका मन मोह लेगा, यहां तक की इस घर में भी आपको जरूरत की सभी चीजें उपलब्ध मिल जाएंगी। बहरहाल, दो करोड़ रूपए में जहां लोग सभी एशोआराम से परिपूर्ण एक फ्लैट खरीद सकते हैं, वहां दुनिया के इस सबसे छोटे घर के खरीदार को देखना दिलचस्प होगा।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें