विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरबों की मालकिन है ये लड़की, इसके शौक है निराले

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 21 Jan 2017 01:00 PM (IST)

एलेक्जेंड्रा एंडरसन नाम की इस लड़की का नाम अमीर लोगों की लिस्ट में दर्ज किया गया है। वैसे तो इस लिस्ट में इसका नाम 1476वें स्थान पर दर्ज है

अरबों की मालकिन है ये लड़की, इसके शौक है निराले
अरबों की मालकिन है ये लड़की, इसके शौक है निराले

इस दुनिया में शौकीनों की कोई कमी नही है। लेकिन शौक पूरा करने के लिए पैसा होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसी ही अरबपति लड़की के बारे में बता रहे हैं। जर्मनी में रहने वाली ये लड़की दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति लड़की है।

फोब्र्स मैगजीन के अनुसार एलेक्जेंड्रा एंडरसन नाम की इस लड़की का नाम अमीर लोगों की लिस्ट में दर्ज किया गया है। वैसे तो इस लिस्ट में इसका नाम 1476वें स्थान पर दर्ज है लेकिन इससे पहले सब लोग बड़ी उम्र के हैं। एलेक्जेंड्रा को यह संपत्ति उसके पिता से मिली है। इसके मुताबिक वह अब फर्ड होल्डिंग्स के 42 परसेंट शेयर्स की मालकिन है। एलेक्जेंड्रा के शौक भी बहुत अनोखे और मंहगे हैं।

एलेक्जेंड्रा को घुड़सवारी का बहुत शौक है वो एक प्रोफेशनल घुड़सवार है और घोड़ों के साथ समय बिताना उसे बहुत अच्छा लगता है। महंगे घोड़े पालने की शौकीन एलेक्जेंड्रा 3 बार जूनियर नार्वे चैम्पियन रह चुकी है। इसके अलावा भी वो यूरोपीय जूनियर राइडर्स चैंपियनशिप में बहुत बार इनाम जीत चुकी है।

एलेक्जेंड्रा अपनी खूबसूरती में भी किसी से पीछे नहीं है। उसको बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं और आए दिन वह अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर करती रहती है।

यह भी पढ़ें: इस लड़की की आंखों में है एक्स-रे विजन पता लगा लेती है किसी की भी बीमारी

ओवरवेट होने के बावजूद इस लड़की ने किया ये कारनामा और बन गयी स्टार