विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है दुनिया का एक मात्र ऐसा गड्ढा जिसकी कीमत है अरबों में

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 07 Mar 2017 09:08 AM (IST)

इस गड्ढे के आस-पास की खदानों में से विश्व के रफ डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं।

ये है दुनिया का एक मात्र ऐसा गड्ढा जिसकी कीमत है अरबों में
ये है दुनिया का एक मात्र ऐसा गड्ढा जिसकी कीमत है अरबों में

एक गड्ढे की कीमत वो भी अरबों में भला ये कैसे संभव है जी हां, ये सच है। पूर्वी साइबेरिया में दुनिया का ये सबसे कीमती गड्ढा डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मिर माइन में स्थित है। इस गड्ढे की कीमत है करीब 1133 अरब रुपए और ये दुनिया के सबसे खतरनाक गड्ढों में से एक है। 
इस खदान में 2004 के बाद अंडरग्राउंड टनल लगाए गए है। इस खदान से हर वर्ष औसतन 2 लाख कैरेट के हीरे निकलते हें। वर्ष 2014 में भी इस अंडरग्राउंट टनल से 6 मिलियन कैरेट रफ डायमंड निकले थे।
जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन पाउंड होती है। इस गड्ढे के आस-पास की खदानों में से विश्व के रफ डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं। यहां निकलने वाले सबसे बडे हीरे का आकार गोल्फ बॉल के बराबर होता है, जो काफी कीमती होते हैं।
इस कीमती गड्ढे के कारोबार पर स्वयं रूसी राष्टï्रपति ब्लादमीर पुतिन नजर रखते हैं। दरअसल, यह गड्ढा रूसी कंपनी अलरोसा का स्वामित्व वाली एक खदान है। इस खदान की गहराई 1722 फिट है और इस गड्ढे का घेरा करीब साढ़े तीन किलोमीटर का है। इस खदान को बहुत खतरनाकमाना जाता है क्योंकि यह आसमान में इसके ऊपर उड़ रहे हेलिकॉप्टर्स को भी अपनी ओर खींच लेती है।