विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुसीबत में पड़ें इससे पहले जान लें, भारत में ये छोटी चीजें करना है गैरकानूनी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 05 Jul 2016 06:26 PM (IST)

हमारे देश में बहुत से ऐसी चीजें जो हमें पता भी नहीं है कि वो गैरकानूनी हैं और हम उन्हीं चीजों को बड़े मजे से करते हैं, लेकिन अब इनको करने से पहले एक बार पढ़ लें कही मुसीबत में ना..

News Article Hero Image

भारत देश का विवादों से चोली-दामन का नाता है. यहां जो चीज़ें सरकार के खिलाफ लगती हैं उसे या तो बैन कर दिया जाता है या फिर गैरकानूनी घोषित कर दिया जाता है। हालांकि वो चीजें जो अवैध हों, वो सरकार के खिलाफ भी हों ऐसा ज़रूरी नहीं।

जैसे पोर्नोग्राफी और किताबें बैन कर पता नहीं देश किस तरक्की की राह पर जाना चाहता है? बहुत-सी चीजें ऐसी भी हैं अपने देश में, जिनको गैरकानूनी या अवैध घोषित करने के पीछे का लॉजिक समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अब जैसे नीचे दिए गए चीजों को देख लीजिए। देखिये भारत में किन-किन चीज़ों को अवैध माना जाता है:

1. टिड्डों के हमले के वक्त ड्रम बजा कर सूचित ना करना होता है अवैध

ईस्ट पंजाब एग्रीकल्चर पेस्ट्स एक्ट 1949 के अनुसार, अगर खेतों में कीड़ों का हमला होता है, तो आपको ड्रम बजा करा दूसरों को सूचित करना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो इसे कानून के खिलाफ मान कर आप पर 50 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पढ़ें- यहां लोग शादी के लिए करते हैं रेप क्योंकि बलात्कारी ही बनता है दामाद

2. 10 रूपये से ज्यादा रुपये गिरे दिखते हैं, तो सूचित नहीं करना भी गैरकानूनी है

1878 के Treasure Trove Act के अनुसार, किसी भी प्रकार का खजाना आप अगर पाते हैं, और उसका मूल्य अगर 10 रूपये तक का है तो आप उसे रख सकते हैं। पर यदि वो उससे ज्यादा मूल्यवान है, तो आपको आधिकारिक सूत्रों को सूचित करना पड़ेगा। आपने किसी कारणवश सूचित नहीं किया या पैसे देख कर आपकी नियत बदल गयी, तो ये कानून के खिलाफ है।

पढ़ें- Interesting Fact: पानी में ज्यादा देर रहने पर हमारे हाथ-पैरों की अंगुलियां क्यों सिकुड़ जाती हैं?

3. बिना अनुमति के पतंग उड़ाना अवैध है

1934 के Indian Aircraft Act के अनुसार, प्लेन या हवा में किसी भी प्रकार की चीज़ उड़ाने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। बचपन में हमने भी बहुत पतंग उड़ाई है, लगता है अब कोर्ट में सरेंडर करना ही पड़ेगा।

4. रोड के किनारे बैठने वालों से दांत या कान की सफाई करवाना अवैध है

डेंटिस्ट एक्ट 1948 के Chapter V, Section 49 के अनुसार Street Dentistry भारत में गैरकानूनी है। भले ही वो 10 हजार के इलाज के बदले 150 रूपये ही क्यों ना लेते हों। ठीक इसी तरह सड़क के किनारे कान साफ करवाने को भी गैरकानूनी मानता है।
पर उन गरीबों का क्या जो महंगे अस्पतालों में जाकर इलाज नहीं करवा सकते? वैसे दांत और कान जैसे अंगों का ऐसे इलाज करवाना भारी पड़ सकता है। इसलिए ये लॉजिक तो सही समझ आता है।

5. वेश्यावृति अवैध नहीं, पर दलाली है

यही कारण है कि आप देश के हर शहर में रेड लाइट एरियाज देख सकते हैं। आप आसानी से भुगतान कर सेक्स कर सकते हैं। पर आप किसी को इसके लिए मजबूर नहीं कर सकते। आप इसके लिए किसी दलाल की मदद लेते हैं, तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें