विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी शैतानियों से हैरान कर देता है ये बच्चा, बंदरों की तरह चढ़ जाता है कहीं भी

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 02 Feb 2017 11:28 AM (GMT+05:30)

जब लियो छ: माह का था तब भी उसे इधर-उधर चढऩा बहुत पसंद था। वह पालने या किसी भी ऊंची चेयर से तुरंत बाहर आ जाता था।

अपनी शैतानियों से हैरान कर देता है ये बच्चा, बंदरों की तरह चढ़ जाता है कहीं भी
अपनी शैतानियों से हैरान कर देता है ये बच्चा, बंदरों की तरह चढ़ जाता है कहीं भी

बच्चे तो शैतान होते ही हैं, उनकी शैतानियां को देखकर ही उनकी तुलना बंदरों से की जाती है। लियो की मां भी उसकी शैतानियों से बहुत परेशान है क्योंकि दो साल से भी कम उम्र के इस बच्चे ने अपनी शैतानियों से अपनी मां की नाक में दम कर रखा है।

लियो की मां का कहना है कि जब लियो छ: माह का था तब भी उसे इधर-उधर चढऩा बहुत पसंद था। वह पालने या किसी भी ऊंची चेयर से तुरंत बाहर आ जाता था। हैरानी की बात तो ये है कि इतनी शैतानी करने के बाद भी वह आजतक कभी नही गिरा है।

एक दिन लियो की मां ने उसे कमरे में बंद कर दिया लेकिन लियो न तो रोया और न घबराया उसने केज जैसे दरवाजे को भी 10 मिनट में क्रॉस कर लिया। पहले उसने बड़े आदमियों की तरह दरवाजे के डंडों पर ग्रिप बनाई और फिर जल्दी से दूसरी साइड आ गया।

उसकी मां उसे बन्दर कहती है और बोलती है कि वो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत ताकतवर है। वो 4 महीने का था, तब से चीजें उठाने लग गया था। उसकी मां इस ताकतवर शैतान बच्चे को पाकर बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें: छ: सप्ताह के इस बच्चे को मां ने पिलायी वोदका, आखिर क्या है सच्चाई

डॉक्टरों के लिए भी किसी अचंभे से कम नही है ये बच्चा, अब कहलाता है मास्क बॉय