विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटकों के लिये किसी अजूबे से कम नही है ये झील

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 11:34 AM (IST)

आपने अब तक हरे, नीले या सफेद रंग वाली नदी, तालाब, झील या समुद्र के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने गुलाबी रंग की झील देखी है? जी हां ऑस्ट्रेलिया में एक झील है जिसका रंग गुलाबी है।

News Article Hero Image

रहस्यों से भरी इस दुनिया में समय-समय पर कुछ अनजाने रहस्य बाहर निकलते रहते हैं। ये रहस्य कभी इंसानों से तो कभी जानवरों से जुड़े रहते हैं। ऐसे ही एक अजूबे के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

आपने अब तक हरे, नीले या सफेद रंग वाली नदी, तालाब, झील या समुद्र के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने गुलाबी रंग की झील देखी है? जी हां ऑस्ट्रेलिया में एक झील है जिसका रंग गुलाबी है। इसके रंग के कारण ही इस झील को गुलाबी झील कहते हैं।

यूं तो ग्रेट बैरियर रीफ के कारण ऑस्टेलिया देश भर में प्रसिद्ध है। इन सब के बावजूद यहां स्थित हिलर झील पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसकी अजीबोगरीब खासियत के कारण जो भी व्यक्ति ऑस्टेलिया आता है वह इस झील को देखे बिना नहीं लौटता है। झील का आकार बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

क्या है इसका कारण?

दरअसल इस झील में नमक की मात्रा बहुत अधिक है। झील पर जैसे-जैसे सूरज की किरणें पड़ती हैं वैसे-वैसे झील का रंग बदलता रहता है। झील चारों तरफ यूकेलिप्टिस एवं पेपरबार्क के पेड़ों से घिरी हुई हैं। माना जाता है कि इस झील का रंग गुलाबी बैक्टीरिया एव एल्गी के कारण है। लेकिन इसके बावजूद इसके पानी से कभी किसी को नुकसान नहीं हुआ। आप चाहें तो स्ट्रॉबैरी मिल्क के रंग वाली इस झील में स्वीमिंग भी कर सकते हैं।

READ: यहां दलदल की पूजा करते हैं लोग, दूर होता है ये कष्ट

सोने के सिक्के की चाह में खोद डाला पूरा गांव