विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना किसी प्रसव पीड़ा के नींद में मां ने दिया बच्चे को जन्म

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 06 Feb 2017 10:18 AM (IST)

नींद में न तो एलिस को प्रसव पीड़ा हुई और न ही उनके शरीर से जुड़ी प्रसव के संकेत देने वाली मशीन ने कोई हरकत की।

बिना किसी प्रसव पीड़ा के नींद में मां ने दिया बच्चे को जन्म
बिना किसी प्रसव पीड़ा के नींद में मां ने दिया बच्चे को जन्म

ब्रिटेन में एक महिला ने बिना किसी प्रसव पीड़ा के नींद में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 23 वर्षीय इस महिला का नाम एलिस पायने है। एलिस और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

एलिस के साथ हुई इस घटना को जानकर हर कोई हैरान हो गया। नींद में न तो एलिस को प्रसव पीड़ा हुई और न ही उनके शरीर से जुड़ी प्रसव के संकेत देने वाली मशीन ने कोई हरकत की।

अस्पताल की नर्स ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मां को प्रसव के दौरान दर्द का अहसास तक न हुआ हो। एलिस नींद की दवा लेकर एक घंटे के लिए सोई थी, लेकिन जब वे उठी तो उनका प्रसव स्वत: हो चुका था। उनका बच्चा भी पूरी तरह स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें: अजगर को ईयर रिंग बनाना पड़ा भारी, उड़ गये होश

छ: सप्ताह के इस बच्चे को मां ने पिलायी वोदका, आखिर क्या है सच्चाई