यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20 साल में बनी 15 बच्चों की मां
क्या कोई महिला 20 साल में 15 बच्चों को जन्म दे सकती है। नहीं, न! आज हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बता रहे हैं। ब्रिटेन में रहने वाली 49 वर्षीय क ...और पढ़ें

क्या कोई महिला 20 साल में 15 बच्चों को जन्म दे सकती है। नहीं, न! आज हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बता रहे हैं। ब्रिटेन में रहने वाली 49 वर्षीय कैरोल 16 बच्चों की मां बनने का सौभाग्य रखती हैं। इस वजह से उसे दुनिया की सबसे मजबूत गर्भाश्य वाली महिला कहा जाता है।
दरअसल, कैरोल एक प्रोफेशनल सरोगेट मदर हैं जो अब तक 15 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं और अब 16वें बच्चे को जन्म देने वाली है। 49 साल की हो चुकी यह महिला दूसरों के लिए 13 बच्चे पैदा कर चुकी हैं इसके अलावा कैरोल की अपनी दो बेटियां भी है। कैरोल का कहना है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हिदायत दी थी कि वो दोबोरा गर्भवती न हों। इसके बावजूद कैरोल को अपनी सेहत का डर नहीं। उनका कहना है कि वह उन लोगों की मदद करना चाहती है जो बच्चे पैदा नहीं कर सकते।
कैरोल का कहना है कि अब वह नेचुरल की बजाए सिजेरियन तरीके से बच्चे पैदा करेंगी। वो पिछले 20 सालों से अब तक 13 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। इन 13 के अलावा अपनी दो बेटियां भी जो अब 24 तथा 21 साल की हो चुकी हैं।