विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुर्की में हुआ लव बेबी का जन्म, आखिर क्या है इस अनोखे बच्चे की खासियत

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 10:30 AM (IST)

सिनार एनजिन के माता-पिता ऐसे बच्चे को पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं उनका कहना है कि उनका बच्चा बहुत लकी है कि वो ऐसे अनोखे बर्थमार्क के साथ पैदा हुआ है।

News Article Hero Image

तुर्की के अंकारा शहर में एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। सिनार एनजिन नाम के इस बच्चे की खासियत ये है कि इसके माथे पर दिल के आकार का बर्थमार्क है, इसलिये सब इसे 'लव बेबी' कहकर पुकारते हैं। सिनार एनजिन के माता-पिता ऐसे बच्चे को पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं उनका कहना है कि उनका बच्चा बहुत लकी है कि वो ऐसे अनोखे बर्थमार्क के साथ पैदा हुआ है।

सिनार का जन्म होते ही अस्पताल में हर कोई उसे देखने को उत्सुक था। अस्पताल में मौजूद सभी नर्सो ने इस अनोखे बच्चे के साथ सेल्फी ली और उसे 'लव बेबी' का नाम दिया। सिनार अब 14 माह का हो चुका है लेकिन अभी भी उसके माथे पर ये बर्थमार्क ज्यों का त्यों बना हुआ है। सिनार के माता-पिता का कहना है कि इस अनोखे बर्थमार्क ने उनके बच्चे को इतनी सी उम्र में ही लोकप्रिय बना दिया।

READ: 2017 की इस अनोखी घड़ी में इस बच्ची ने लिया ब्रिटेन में जन्म

भगवान को चकमा दे गया ये बच्चा

इस बच्चे को देख हर कोई था हैरान