विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कछुए के पेट में इतने सिक्के देख हैरान रह गए डॉक्टर्स

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 14 Mar 2017 08:58 AM (IST)

इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले, जिन्हें बाद में सर्जरी कर निकाला गया। सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था

कछुए के पेट में इतने सिक्के देख हैरान रह गए डॉक्टर्स
कछुए के पेट में इतने सिक्के देख हैरान रह गए डॉक्टर्स

थाइलैंड में समुद्री किनारे पर एक कछुआ मिला, इसकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों के पास ले जाने पर उसका सिटी स्कैन करवाया गया। सिटी स्कैन की रिपोर्ट के अनुसार उसके पेट में कुछ ऐसा दिखाई दिया जिसे देख डॉक्टर चौंक गए।
दसअसल, इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले, जिन्हें बाद में सर्जरी कर निकाला गया। सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसे दर्द और सूजन हो गई। उसे लंग इंफेक्शन भी हो गया था। सिक्कों के साथ ही इस कछुए की आंत में डॉक्टरों को फिशिंग हुक भी फंसा हुआ मिला। गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
अब सवाल था कि इतने सिक्के इस कछुए के पेट में कैसे पहुंचे। इसके पीछे भी एक रोचक बात है। दरअसल, लोग अपनी मुराद पूरी होने के लिए सिक्के पानी में फेंकते हैं और समुद्री जीव उसे खा लेते है।