Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस देश में सैलरी की जगह मिल रहा आलू, गाजर और चूजे

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2016 03:36 PM (IST)

    अब वेतनभोगियों मे सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है, यह शर्मनाक है और भ्रष्ट नौकरशाही का संकेत है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वेतन हर कर्मचारी के लिए जरूरी होता है, लेकिन क्या इसके बदले आलू, गाजर, कद्दू या चूजे दिए जा सकते हैं? उज्बेकिस्तान में तो यही हो रहा है।

    पढ़ें- इतना काम कि बाथरूम जाने का भी वक्त नहीं, कंपनी ने कहा हगीज पहनो

    यहां के एक शहर में स्कूल टीचरों को नकदी की जगह वेतन के रूप में मुर्गी के चूजे दिए गए। मामला कैरेकलपाकस्तान रिपब्लिक का है। अधिकारियों का कहना है कि देश के बैंकों में पैसे की कमी की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।

    पढ़ें- इस देश में पुरुषों को रस्सी बांधकर चाबुक से पीटती हैं युवतियां

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक इसे शर्मनाक बता रहे हैं। उनके मुताबिक, बीते साल हमें वेतन के बदले आलू, गाजर और कद्दू मिले थे। इस साल ये हम पर वेतन के बदले चूजों को लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अगर हमें चिकन की जरूरत होती है तो हम इसे बाजार से काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    पढ़ें- वो रोज भूल जाता है क्या हुआ था बीते दिन...

    सैलरी के लिए एक चूजे को सात हजार सोम (उज्बेकिस्तान की मुद्रा) यानी करीब 167 रुपए के बराबर माना गया, जो बाजार में इसकी कीमत से दोगुना है।

    पढ़ें- नींद में मां ने पैक किया बेटी का लंच और हो गई ये गलती...

    उज्बेकिस्तान की सरकार मीडिया पर सख्त नियंत्रण रखती है और जो नागरिक विदेशी मीडिया से बात करते हैं, वो पहचान छिपाकर ही बात करते हैं।

    क्यों आए ऐसे हालात?

    उज्बेकिस्तान वर्षों से नकदी की कमी की समस्या से जूझ रहा है। इसके चलते कर्मचारियों के वेतन के साथ ही पेंशन भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं।

    पढ़ें- ये खबर आपको चौंका देगी, एक शख्स ने खुद को गोली मारी लेकिन...

    अब वेतनभोगियों मे सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है, यह शर्मनाक है और भ्रष्ट नौकरशाही का संकेत है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें