विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

42 साल से नही सोया है ये शख्स

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 14 Aug 2015 11:33 AM (IST)

उत्तम स्वास्थ्य के लिये नींद बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जो 42 वर्षो से नही सोया है। जी हां, वियतनाम के नॉन सोंग जिले में रहने वाला

News Article Hero Image

उत्तम स्वास्थ्य के लिये नींद बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जो 42 वर्षो से नही सोया है।

जी हां, वियतनाम के नॉन सोंग जिले में रहने वाला नगोक नाम का यह शख्स 42 वर्षो से लगातार जाग रहा है। उन्होंने बताया कि 1973 में उन्हें बुखार हो गया था, जिसके बाद से उन्हें कभी नींद नहीं आई। नगोक ने जब अपनी परेशानी के बारे में डॉक्टरों को बताया तो उन्होंने कहा कि इस बीमारी को इनसोम्निया कहते हैं।

नगोक ने बताया कि रात में जागने से बहुत परेशानी होती थी लेकिन अब आदत पड़ गयी है।

अब समय बिताने के लिए कभी कोई काम करने लगता हूं या फिर चाय के सहारे टाइम पास करता हूं।

डॉक्टरों का कहना है कि इनसोम्निया बीमारी के कारण लोगों को रात को नींद नहीं आती यह बीमारी दुनिया में बहुत ही कम लोगों को होती है।

40 साल से नहीं हंसी है यह महिला