विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Virgin' होता क्या है, कहां से हुई शुरूआत और इसका असली मतलब क्या है?, यहां मिलेगा जवाब

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Abhishek Pratap Singh
Updated: Sat, 25 Jun 2016 04:03 PM (IST)

वर्जिन शब्द को लेकर लोगों के मन में सिर्फ एक ही खयाल आता है लेकिन इस शब्द का असली मतलब जानकर आप खुद चौंक जाएंगे पढ़ें इस स्टोरी को।

News Article Hero Image

Virgin ये शब्द आपने सुना तो होगा ही और इसको सुनते ही मन में क्या आता है? वही सेक्स से संबंधित चीजें लेकिन इसका असली मतलब तो आपको भी नहीं पता होगा, आपको ये भी नहीं पता होगा कि इसकी शुरूआत कहां से हुई और इसका असली मतलब क्या है साथ ही साथ ये किस धर्म से जुड़ा हुआ है?

ऐसे ही कुछ जवाब हम आपको देंगे...जिसे जानने के बाद आप इस शब्द को अलग नजर से देखने लगेंगे। जमाना बदल रहा है। बदलते जमाने के साथ सभी की सोच और बोलने का अंदाज भी बदल रहा है। मगर पहले के मुकाबले इस जमाने में एक शब्द सभी के जुबान से काफी ज्यादा प्रचलित होता हुआ नजर आ रहा है। वह शब्द है ‘वर्जिन’ जो की अचानक से प्रचलन में आ गया है। तो आज आपको हम बताएंगे की कैसे इस शब्द की शुरुआत हुई।

पढ़ें- इस जगह पर दफन है खरबों का खजाना लेकिन जो भी गया वापस नहीं आया

क्या होता है वर्जिन शब्द का सही मतलब?:

बताते हैं कि वर्जिन शब्द का मतलब शुद्ध, पवित्र होता है। इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल साल 1200 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज की मैन्यूस्क्रिप्ट में हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे इस शब्द को पूरी दुनियां में लोग जानने लगे। शुरुआती दिनों में virgin को uirgines कहा जाता था।

पढ़ें- सबकुछ करना लेकिन अजगर के साथ ये काम मत करना, वरना...

इस धर्म से जुड़ा हुआ है इस शब्द का प्रयोग:

कहा जाता है की वर्जिन शब्द का उपयोग क्रिश्चियन धर्म से जुड़ा हुआ है। इस शब्द का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कई जगहों में इस धर्म से जुड़ा हुआ देखा गया है।

पढ़ें- यहां की एक नहर से निकला कुछ ऐसा जिसे देख दुनिया रह गयी दंग

शब्द का इस्तेमाल 1300 ईसा में हुआ था:

कहा जाता है कि आज से बहुत साल पहले 1300 ईसा में वर्जिन शब्द का इस्तेमाल मदर मैरी के लिए किया गया था। इस शब्द का मतलब शुद्ध और पवित्र होता है।

पढ़ें- खूबसूरत आशियाने के साथ सुरक्षा का वादा, हर घर के लिए

लड़की की पवित्रता को कहते हैं वर्जिन:

अगर कोई लड़की किसी चर्च से जुड़ रही है तो उसकी पवित्रता को वर्जिनिटी कहा जाएगा। इसका मतलब यह है कि किसी जवान लड़की के धार्मिक मान्यताओं से जुड़ने की योग्यता को वर्जिनिटी कहा जाता है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें