विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शख्स को डॉक्टर्स ने नहीं दिया Appointment तो खुद ही कर लिया ऑपरेशन!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 01:52 PM (IST)

ये खबर पढ़ने से पहले ये जरूर याद रखें कि ऐसा खुद करने की कोशिश बिल्कुल ना करें। हेडलाइन पढ़कर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा। फिल्मों में एक्टर को ऐसा करते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन ये शख्स रियल लाइफ का एक्टर निकला भाई।

News Article Hero Image

इस खबर को पढ़ने से पहले एक चेतावनी है...ऐसा ना करना। डॉक्टर्स और हॉस्पिटल्स के चक्कर अपनी जिंदगी में सभी ने लगाए होंगे। कभी-कभी अप्वाइंटमेंट मिलता है तो कभी नहीं भी मिलता है। एक इंजीनियर के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसे डॉक्टर्स अप्वाइंटमेंट दे ही नहीं रहे थे तो उसने अपना ऑपरेशन खुद ही कर लिया।

सुनने भले अजीब लग रहा हो, लेकिन एक मरीज ने अपना ऑपरेशन खुद ही कर लिया। अस्पताल के चक्कर काटते-काटते वो थक चुका था। जब दो बार उसे ऑपरेशन की डेट नहीं मिली, तो उसने अपना ऑपरेशन खुद ही कर लिया। आइए जानें क्या है पूरा मामला।

पढ़ें- एक ऐसा कुंड जिसमें गंगाजल डालने से होती है भारी तबाही!

एक इंजीनियर जो सेप्टीसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित था, उसे दो बार ऑपरेशन की तारीख मिलने के बाद टाल दिया गया तो उसने खुद ही अपना आॅपरेशन कर दिया। खुद पर की गई सर्जरी के लिए उसने खुद ही जुगाड़ से औजार भी तैयार किए।

टांका लगाने वाला धागा पेट में छूट गया था

ग्राहम स्मिथ नामक इंग्लैंड का एक इंजीनियर है। 15 साल पहले उसने अपने पेट की सर्जरी कराई। इस दौरान उसके पेट में टांका लगाने वाला धागा छूट गया। सालों बाद उसने उसी हॉस्पिटल से संपर्क किया जहां इसका ऑपरेशन हुआ था। ये बात भी उसे तब पता चली जब उसकी त्वचा से धागे जैसा उसने कुछ निकलते हुए देखा।

डॉक्टरों ने जब जांच की तो पता चला कि उसे सेप्टीसीमिया हो गया है। इस बीच वह लगातार दर्द से तड़पता रहा। दो बार उसको ऑपरेशन की डेट भी मिली लेकिन फिर ऐन मौके पर टल गई। ऐसे में ग्राहम ने तय किया वो खुद ही अपना ऑपरेशन करेंगे। ऐसा करने की पीछे उनके पास वजह भी थी।

पढ़ें- अब इंसान पानी के ऊपर चल सकेगा, जानिए कैसे?

ग्राहम ने बताा कि मैं इंतजार करते हुए मरना नहीं चाहता था ग्राहम ने बहुत निराश होने के बाद ये फैसला किया कि वह अपना ऑपरेशन खुद करेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। ग्राहम ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि मैं जानता था कि मैं जो कर रहा हूं इसमें बहुत दर्द होगा। लेकिन मैं ऑपरेशन का इंतजार करते हुए मरना नहीं चाहता था। मेरे सामने एक ही रास्ता था या तो मैं इस तरह का ऑपरेशन करूं या फिर सेप्टीसीमिया से मर जाऊं।

ज्वेलरी बनाने वाले औजारों से किया अपना ऑपरेशन

ग्राहम ने डेंटल टूल को अपने ऑपरेशन के लिए और विकसित किया। ताकि शरीर में फंसे धागों को निकाला जा सके। इसके अलावा उसने ज्वैलरी बनाने के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाले औजार को भी अपने ऑपरेशन के लिए विकसित किया।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें