Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्लफ्रेंड मिलने के बाद आखिर दोस्त क्यों कहते हैं...यार तू तो बदल गया है

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2016 08:10 AM (IST)

    लड़के रिलेशनशिप में आने के बाद काफी हद तक बदल जाते है। हम आपको बताएंगे कि आखिर क्‍यों... ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अक्सर दोस्त कहते है क्या यार गर्लफ्रेंड मिलने के बाद तू तो एकदम ही बदल गया है। लड़का कैसा भी हो अपनी लाइफ में उसे एक बार प्यार होना तो स्वाभाविक है। जब किसी लडके को प्यार हो जाता है तो उसके सोचने समझने का तरीका भी बदल जाता है।

    कई बार तो दोस्तों को लगता है कि यह वो बंदा नहीं है जिसे वो सालों से जानते हैं। हम आप को किसी फिल्म की कहानी या कोई रोमांटिक स्टोरी नहीं सुना रहे हैं। यह सच है कि लड़के रिलेशनशिप में आने के बाद काफी हद तक बदल जाते है। हम आपको बताएंगे क्यो रिलेशनशिप में आने के बाद बदल जाते हैं लड़के।

    पढ़ें- रहस्यः रात को लेकर आया लड़की सुबह देखा तो बन गई गधी


    1- रिलेशनशिप में आने के बाद लड़के के पास अपने दोस्तों के लिए वक्त नहीं बचता है। वह अपने दोस्तों के साथ नुक्कड़ पर बैठ पाएं गपशप मार पाएं। उसे अपना सारा वक्त अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बिताने का मन करता है।

    2- लड़की के जिन्दगी में आते ही झूठ बोलने की शुरूआत सबसे पहले होती है। दोस्तों, घरवालों, यहां तक कि खुद गर्लफ्रैंड से भी कई बार झूठ बोलना पड़ता है जब वह बिना वजह के सवाल पूछने लगती है।

    3- रिलेशनशिप में आने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत होती है जेब में पैसे न रहना। आप 500 रूपए पहले 3 दिन चला लेते थे लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही चलते हैं। ये सब जीवन में आने वाले नए साथी का किया धरा होता है।

    खबरें और भी

    पढ़ें- अब पुरुषों को बार-बार नहीं जाना होगा टॉयलेट, क्योंकि

    4- अगर कोई लड़का सच्चे रिलेशनशिप में होता है तो वह अपने आप ही महिला का सम्मान करने लग जाता है। उसे उनकी समस्याएं और मजबूरियां समझ में आने लगती हैं। वह राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसना भी बंद कर देते हैं।

    5- रिश्ते में पड़ने के बाद लड़कों को टाइम की बहुत वैल्यू हो जाती है। 11 बजे मिलने का प्रॉमिस होता है तो वह 11 बजे ही पहुँच जाते हैं। एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते।

    6- रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़का अपने में ही मस्त रहता है। उन्हें दूसरों की परवाह नहीं होती है। वह टाइप करते हुए मुस्कराता है और ऑल टाइम फोन पर ही लगा रहता है।

    पढ़ें- 47 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से लंदन

    7- रिलेशनशिप में आने के बाद लड़का जिम्मेदार भी हो जाता है। अगर वह अपनी पार्टनर के साथ शादी करना चाहता है तो वह इसके लिए पूरा प्रयास करेगा।

    8- रिलेशनशिप में पड़ा हुआ लड़का अपने सिंगल दोस्तों को बहुत ज्ञान देता है। उन्हें बताता है कि रिलेशनशिप के क्या फायदे हैं और नुकसान हैं और उसे मनाने के क्या-क्या जुगाड़ होते हैं।

    9- कई बार लड़के रिलेशनशिप में पड़ने के बाद अच्छे भी हो जाते हैं। उनकी सोच काफी सकारात्मक हो जाती है और उनकी लाइफ को डायरेक्शन मिल जाता है।

    पढ़ें- देश का अनोखा कॉलेज जहां एक भी स्टूडेंट नहीं हुआ पास, सभी फेल

    10- जब लड़के सिंगल होते हैं तो उनके लिए सेक्स मजा होता है लेकिन जब वह प्यार में पड़ जाते हैं तो सेक्स उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव की बात बन जाता है। उनके लिए संभोग करने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ और प्यार ही मायने रखता है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें