Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भेड़ों ने खाई भांग, घरों में घुसकर मचाया ऐसा आतंक

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2016 12:51 PM (IST)

    इंसान नशा करे तो क्या होता...वो पागल हो जाता है और जब कोई जानवर नशा करे तो जानिए वो क्या करता है नशे की हालत में। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जब इंसान भांग का नशा कर लेता है तो हम सभी जानते हैं कि उसका क्या हाल होता है...भूख बहुत लगती है, हंसी आती है तो रुकने का नाम नहीं लेती, ऐसा लगता है कि दुनिया घूम रही है और ना जाने क्या क्या...ऐसा हश्र इंसानों का होता है तो जरा सोचो भेड़ों का क्या हाल होता होगा।

    ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर कुछ भेड़ों ने भांग के पत्ते चबा लिए और वो नशे में चूर हो गईं। नशे में चूर इन भेड़ों ने घरों में घुसकर ऐसा आतंक मचाया कि लोग परेशान हो गए। इन भेड़ों ने गार्डन तहस नहस कर दिए और बेडरूम में घुसकर गंद फैलाई सो अलग।

    पढ़ें- जो इस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड को खुश करेगा उसे मिलेगा 6 महीने का फ्री हॉलीडे

    पढ़ें- मधुमक्खियों का हमलाः गुस्साई मक्खियों ने कार को क्यों बना लिया कैदी, जानिए

    ये घटना वेल्स के स्वैंसी इलाके की है और इस इलाके काउंसलर रिचर्ड का कहना है कि वो अच्छा हुआ कि इन भेड़ों ने भांग के कुछ पत्ते ही खाए थे अगर इन्होंने पूरा पेड़ खा लिया होता तो भगवान जाने क्या होता? इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके से भांग के पेड़ों को हटा दिया है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी