विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की ने माइकल जैक्सन वाली बीमारी को कमजोरी नहीं ताकत बनाया और बन गई टॉप मॉडल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 13 Sep 2016 04:56 PM (IST)

कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना...लेकिन अपनी धुन में चलते रहना और अपनी मंजिल को जो पाता है वही इंसान है ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है इस टॉप मॉडल की।

News Article Hero Image

आपने फिल्म दिल चाहता है का ये गाना तो सुना ही होगा...कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको जमाना...हम लोगों की ठोकर में है ये जमाना। ऐसा ही कुछ इस लड़की ने करके दिखाया है और आज वो टॉप मॉडल है इतना ही नहीं आज उसका नाम फर्राटा किंग लुइस हेमिल्टन के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

दरअसल Winnie Harlow नाम की इस 22 साल की लड़की को Vitiligo जैसी त्वचा संबंधी बीमारी हो गई, जिसके कारण उसके शरीर के कुछ हिस्से की त्वचा सफेद हो गई। इस बीमारी में मेलेनिन की कमी के कारण ये सफेद दाग हो जाते हैं। लोगों ने इसे Cow, Zebra और ना जाने किन किन नामों से बुलाया लेकिन इसके बावजूद उसने खुद को कमतर नहीं समझा।

Winnie Harlow ने अपने इन्ही सफेद दागों का अपना हथियार बना लिया और आज वो टॉप मॉडल है। इतना ही नहीं फॉर्मूला वन के स्टार लुइस हेमिल्टन भी इसकी अदाओं के कायल हो गए।

पढ़ें- जब इस बच्चे को आता है भयंकर गुस्सा तो ये बन जाता है 'मैग्नेटिक बॉय'

पढ़ें- इस एयरपोर्ट पर जाने से पहले इसे पढ़ लें क्योंकि ये है दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट

आजकल इस टॉप मॉडल को हेमिल्टन के साथ देखा जा रहा है। Winnie Harlow का आत्मविश्वास और स्टाइलिश लुक किसी को भी दीवाना बना सकता है, तभी तो Lewis Hamilton जैसे स्टार की आंखें उस पर ठहर गईं। इस सप्ताह दोनों को न्यूयॉर्क में पार्टी करते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि ये दोनों बिना किसी शोरगुल के पिछले तीन महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Winnie Harlow बताती हैं कि लोग उन्हें कोढ़ी कहते थे कहते थे कि इसने अपनी स्किन को ब्लीच करा लिया है।वो बताती हैं कि अगर उनकी स्किन पूरी सफेद हो जाती है तो भी वो एक मॉडल रहेंगी और अगर पूरी काली हो जाती है तो भी वो एक मॉडल ही रहेंगी।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें