विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

99 वर्षीय बुजुर्ग की पूरी हुयी ये अनोखी ख्वाहिश

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 11 Mar 2017 09:59 AM (IST)

यहां तो 99 साल की एक बुजुर्ग महिला ने वर्षों से अपने मन में बेहद अनोखी ख्वाहिश पाल रखी थी। यह महिला मरने से पहले एक बार जेल की कैदी बनना चाहती थीं।

99 वर्षीय बुजुर्ग की पूरी हुयी ये अनोखी ख्वाहिश
99 वर्षीय बुजुर्ग की पूरी हुयी ये अनोखी ख्वाहिश

एम्सटरडम, एजेंसी। आमतौर पर लोग सुख के संसाधन जुटाने से लेकर देशदुनिया की सैर करने तक की तमन्ना रखते हैं। लेकिन यहां तो 99 साल की एक बुजुर्ग महिला ने वर्षों से अपने मन में बेहद अनोखी ख्वाहिश पाल रखी थी। यह महिला मरने से पहले एक बार जेल की कैदी बनना चाहती थीं। उन्होंने अपनी भतीजी को इस बारे में बताया। इसके बाद तो उनकी भतीजी उनकी इच्छा पूरी करने के लिए जुट गई। वह पुलिस स्टेशन गई और अफसरों को बिना किसी अपराध के महिला को जेल भेजने के लिए मना लिया। इस पर पुलिस बुजुर्ग महिला के घर पहुंची और उन्हें बाकायदा हथकड़ी पहनाकर जेल ले गई। जेल में कैदी के रूप में रहने पर महिला के चेहरे पर अजीब सी खुशी झलक आई। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

99 वर्षीय बुजुर्ग ने दौड़ लगाकर सबको किया हैरान