विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे मिले दो दिल, महिला ने 30 वर्ष छोटे लड़के से की शादी

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 08 Apr 2016 12:35 PM (IST)

उम्र में 30 वर्ष का अंतर होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी भी कर ली। आइये आपको बताते हैं कि आखिर कैसे हुई इनकी दोस्ती।

News Article Hero Image

बॉलीवुड का वो चर्चित गाना 'ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन...' इस प्रेमी जोड़े पर सटीक बैठता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले 53 वर्षीय केसी बेर्घ और उनसे करीब 30 वर्ष छोटे हेनरी ग्लेंडेनिंग की प्रेम कहानी की।

उम्र में 30 वर्ष का अंतर होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी भी कर ली। आइये आपको बताते हैं कि आखिर कैसे हुई इनकी दोस्ती। दरअसल एक दिन केसी अपने किसी सहकर्मी को मैसेज भेज रही थी तो वो गलती से हेनरी के मोबाइल पर पहुंच गया। हेनरी ने केसी को फोन करके बताया कि आपने मैसेज गलत नंबर पर भेज दिया है। उसके जवाब में केसी ने हेनरी से माफ मांगी तो हेनरी ने केसी से दोस्ती करने की बात कही जिसे केसी ने स्वीकार कर लिया।

बस फिर फोन पर बातचीत का दौर चलता रहा। एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। मिलने के बाद दोनों ने महसूस किया कि उम्र का अंतर तो जरूर है लेकिन एक दूसरे के प्रति आकर्षण और प्यार को वो जाहिर करने से रोक नही पाये।

आखिरकार दोनों ने सबकी सहमति से शादी कर ली। केसी की ये दूसरी शादी थी, पहली शादी से केसी की दो बेटियां भी हैं। हेनरी और केसी की उम्र में 30 वर्ष का अंतर था। हेनरी की उम्र केसी की बेटियों के बराबर थी। केसी की दोनों बेटियों ने भी अपने हमउम्र पिता को स्वीकार कर लिया।

केसी और हेनरी बताते हैं कि कई बार शॉपिंग मॉल या फिर सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले लोग उन्हें मां-बेटा समझते हैं। लेकिन सच जानने पर वो हैरान हो जाते हैं।

यहां सुहागनों के डंडे खाने पर कुंवारों को मिलती है दुल्हन

तलाक के बाद फिर हुए एक, नही रह सके एक दूजे के बिन